Search

 
 
 

लातेहार : 25 लाख में हुई बाजारटांड़ महाशिवरात्री मेले की नीलामी

 
  • पिछले साल मात्र आठ लाख 43 हजार में हुई थी नीलामी
  • मत्स्य जीवी सहयोग समिति ने लगायी सर्वोच्च बोली
Latehar : महाशिवरात्रि के मौके पर बाजारटांड़ के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में लगने वाले मेले की नीलामी (डाक) सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय में की गयी. इसकी अध्यक्षता नगर प्रशासक राजीव रंजन ने की. नीलामी में मत्स्य जीवी सहयोग समिति ने सर्वाधिक 25 लाख सात हजार रुपये की बोली लगाकर मेले को अपने नाम किया. बता दें कि बीते साल मात्र आठ लाख 43 हजार रुपये में महाशिवरात्रि मेले की नीलामी की गयी थी. इस नीलामी में समिति के अलावा ब्रजेश सिंह, नागेंद्र पाठक, आलोक कुमार सिंह, योगेंद्र प्रसाद, प्रदीप मांझी, रंजीत कुमार, रूपेश कुमार, सतीश कुमार, संतोष कुमार पाठक, रविकांत पासवान, अर्जुन पाठक, युगेश्वर प्रसाद, शशिभूषण पांडेय, जयराम कपूर व जयकिशोर उपाध्याय भी शामिल थे.

नौ लाख सात हजार रुपये सरकारी डाक थी

नगर प्रशासक राजीव रंजन ने शुभम संदेश से बातचीत करते हुए बताया कि पिछले साल बाजारटांड़ महाशिवरात्रि मेले की नीलामी आठ लाख 43 हजार रुपये में की गयी. हर तीन साल में इसमें 15 प्रतिशत बढ़ोतरी करने का प्रावधान है. इस साल सरकारी डाक नौ लाख 43 हजार रुपये रखी गयी थी. नीलामी में मत्स्य जीवी सहयोग समिति ने सर्वाधिक 25 लाख 7 हजार रुपये की बोली लगायी. उन्होंने कहा कि समिति को तीन दिन के अंदर नीलामी की पहली किस्त की राशि नगर पंचायत में जमा करानी होगी. उन्होंने मेला में हर संभव मदद करने का भरोसा समिति को दिया है. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/if-cm-is-not-answering-today-he-will-have-to-answer-tomorrow-governor/">सीएम

आज जवाब नहीं दे रहे हैं, तो उन्हें कल जवाब देना होगाः राज्यपाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही