Search

 
 
 

Latehar : कल के बाद तीन माह के लिए बंद रहेगा बेतला नेशनल पार्क

अगर आप अभी बेतला नेशनल पार्क घुमना चाहते हैं तो आपके पास मात्र एक दिन का समय शेष बचा है, इसके बाद आपको बेतला नेशनल पार्क घुमने के लिए तीन महीने का इंतजार करना होगा
 

Latehar : अगर आप अभी बेतला नेशनल पार्क घुमना चाहते हैं तो आपके पास मात्र एक दिन का समय शेष बचा है, इसके बाद आपको बेतला नेशनल पार्क घुमने के लिए तीन महीने का इंतजार करना होगा. एक जुलाई से बेतला नेशनल पार्क अगले तीन महीनों के लिए बंद हो जायेगा. नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (एनटीसीए ) के निर्देश पर प्रत्येक वर्ष एक जुलाई से 30 सितंबर तक बेतला पार्क में नो इंट्री रहता है. 

 

 

तीन माह रहता है प्रजनन काल

जुलाई से अगले तीन माह वन्य जीवों का प्रजनन का काल माना जाता है. ऐसे में इस दौरान पार्क में पर्यटकों का मूवमेट होने से वन्य जीवों के जंगल में स्वच्छंद विचरण व प्रजनन प्रभावित होता है. प्रजनन के दौरान व्यवधान होने पर ये हिसंक हो सकते हैं, इस कारण तीन महीनों तक यहां नो इंट्री रहती है. 

 

बेतला पार्क में कई प्रकार के जंगली जानवर पाये जाते हैं. विगत दिनों बेतला पार्क में चार बाघ होने दावा किया गया है. इन बाघों की तसवीर बेतला नेशनल पार्क में लगाये गये ट्रेप कैमरा में कैद हुए हैं. यहां हजारो की संख्या मे हिरण के अलावा तेंदुआ, जंगली हाथी, भैसा, बंदर व कोटरा आदि देखे जा सकते हैं.

 

बढ़ा दी जाती है चौकसी

 बेतला पार्क मे नो इंट्री के दौरान चौकसी बढ़ा दी जाती है. पेट्रोलिंग तेज कर दी जाती है. वाच टावरों को भी सक्रिय कर दिया जाता है. नेशनल पार्क बंद रहने के कारण किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए वन विभाग पूरी तैयारी पहले से ही कर लेता है. जंगली जानवरों की सुरक्षा के लिए कई उपाय किये जाते हैं.

 

अन्य स्थलों का कर सकते हैं दीदार

हालांकि इन तीन माह तक बेतला नेशनल पार्क बंद रहेगें, लेकिन अगर कोई पर्यटक बिना जानकारी के यहां पहुंच जाता है तो उसे निराश होने की जरूरत नहीं है. वह वन विभाग के रेस्ट हाउस में ठहर सकता है. बेतला में वन विभाग के सभी रेस्ट हाउस और कैंटीन खुले रहेंगे. पर्यटक पलामू किला, केचकी संगम, मिरचईया जल प्रपात सहित आसपास के दर्जनों पर्यटन स्थल का दीदार कर सकेंगे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही