Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : श्री राधा कृष्ण मंदिर का भूमि पूजन कार्य संपन्न

Advertisement
Advertisement
Latehar : सदर प्रखंड के तरवाडीह पंचायत के गुरगु ग्राम में श्री राधाकृष्ण मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन शुक्रवार को किया गया. मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, विधायक प्रतिनिधि हरीशंकर यादव, वृंद बिहारी यादव, उप प्रमुख राजकुमार व मुखिया राधा देवी मुख्य रूप से उपिस्थत थे. मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं में संदेश छुपा था. उन्होंने बुराइयों एवं बुरी ताकतों का नाश के लिए इस धरती पर अवतार लिया था. भगवान श्री कृष्ण ने कुरूक्षेत्र के मैदान में गीता का ज्ञान दिया था. इस अवसर पर संदीप यादव एवं उनकी मंडली के द्वारा भजन कीर्तन प्रस्तुत किया गया. मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष फुलचंद यादव ने बताया कि अगले वर्ष यह मंदिर बन कर तैयार हो जायेगा. अधिवक्ता वृंद बिहारी यादव ने कहा कि मंदिर के निर्माण से क्षेत्र में समृद्धि आयेगी. मौक पर राजेश प्रसाद, चंदन प्रसाद, मनोज यादव व बिनोद राम उपिस्थत थे. इसे भी पढ़ें-बालू">https://lagatar.in/looting-of-sand-or-exemption-of-administration-how-are-the-construction-of-government-buildings-happening/">बालू

की लूट या प्रशासन की छूट, आखिर कैसे हो रहा सरकारी भवनों का निर्माण ! [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही