Search

 
 
 

लातेहार : बीजेपी ने मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम का किया आयोजन

 
Latehar :  लातेहार भाजपा के बैनर तले आज यहां महाजनसंपर्क अभियान (मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम) का आयोजन किया गया. यह आयोजन ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में सासंग पंचायत के तूरी टोला के मतदान संख्या- 219 पर आयोजित किया गया. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिये गये वर्चुअल संवाद का प्रसारण किया गया. इस कार्यकर्म में भाजपा जिला महामंत्री पंकज सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. (पढ़ें, गोड्डा">https://lagatar.in/300-bed-hospital-will-be-built-in-godda-people-are-happy-expressed-gratitude-to-the-government/">गोड्डा

में बनेगा 300 बेड का अस्पताल, लोगों में हर्ष, सरकार का जताया आभार)

आगामी लोकसभा चुनाव में भारी मतों से जीतेगी भाजपा

पंकज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश चहुमुंखी विकास कर रहा है. आज अमेरिका जैसा शक्तिशाली और महाशक्ति देश भारत व भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विशेष तरजीह दे रहा है. प्रधानमंत्री के सम्मान में राजकीय भोज का आयोजन कर रहा है. इससे साबित होता है कि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुरक्षित हाथों में हैं. आगामी लोकसभा चुनाव में भी भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी और नरेंद्र मोद फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे. कार्यक्रम के बाद घर घर जनसंपर्क अभियान चलाया गया. मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह , राहुल पांडेय, पवन चरण व लक्ष्मण तूरी समेत कई ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : पूर्व">https://lagatar.in/former-mla-and-khatiani-party-leader-amit-mahto-surrendered-court-sent-to-jail/">पूर्व

विधायक और खातियानी पार्टी के नेता अमित महतो ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही