Search

 
 
 

लातेहार : BJP प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव को पुलिस ने हिरासत में लिया, DC के समक्ष देने जा रहे थे धरना

 
Latehar : चंदवा थाना क्षेत्र के परसाई गांव में 15 दिन पहले फूड प्वाइजनिंग से दो बच्ची की मौत हो गई है. जिसके बाद मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने परिजन को मुआवजा देने की घोषणा की थी. लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी परिवार को मुआवजा नहीं मिल पाया है. परिवार को मुआवजा दिलाने और पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने के लिए बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव आज लातेहार पहुंचे थे. जहां वह लातेहार डीसी के सामने धरना देने वाले थे. लेकिन उन्हें रास्ते में ही रोक कर पुलिस ने हिरासत में ले लिया. प्रतुल शाहदेव के साथ उनके कई समर्थकों को भी हिरासत में ले लिया गया है.  पढ़ें - WhatsApp">https://lagatar.in/amazing-feature-on-whatsapp-now-selected-people-in-the-contact-list-will-be-able-to-see-your-dp/">WhatsApp

पर आया कमाल का फीचर, अब कॉन्टैक्ट लिस्ट में चुनिंदा लोग ही देख सकेंगे आपकी DP
इसे भी पढ़ें - शेल">https://lagatar.in/shell-company-mining-lease-pil-hc-directs-all-parties-to-give-a-copy-of-the-petition-kapil-sibal-said-cm-his-brother-and-wife-will-be-affected-by-the-case/">शेल

कंपनी- माइनिंग लीज PIL : HC का निर्देश सभी पक्षों को पिटीशन की कॉपी दें,कपिल सिब्बल ने कहा- केस से CM, उनके भाई और पत्नी प्रभावित होंगी

मंत्री के घोषणा के बाद भी नहीं मिला मुआवजा

बता दें कि जिले के चंदवा थाना क्षेत्र स्थित परसाई गांव के अनिल गंझू के दो बेटियों की मौत फूड प्वाइजनिंग से 15 दिन पहले हो गई थी. मौत के अगले दिन उसके घर पहुंचे मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने 24 घंटे में 50 हजार मुआवजा दिलाने का वादा किया था. 15 दिन बीत जाने के बाद भी कोई मुआवजा नहीं मिला. मुआवजा नहीं मिलने के कारण प्रतुल शाहदेव डीसी कार्यालय के समक्ष शांतिपूर्वक धरना देने जा रहे थे. यह कार्यक्रम पूर्व घोषित था. प्रतुल शाहदेव के साथ गंझू,भोक्ता समाज के लोगों भी थे. लेकिन पुलिस ने चंदवा में ही उन्हें रोककर जबरदस्ती हिरासत में ले लिया. इसे भी पढ़ें - NDA">https://lagatar.in/ndas-presidential-candidate-draupadi-murmu-reaches-from-bhubaneswar-to-delhi-will-file-nomination-tomorrow-daughter-itishree-said-it-looks-unbelievable/">NDA

की राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू भुवनेश्वर से दिल्ली पहुंची, कल करेंगी नामांकन, बेटी इतिश्री ने कहा, यह अविश्वसनीय लग रहा है [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही