Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: बीजेपी युवा मोर्चा की बैठक संपन्न

Latehar: लातेहार जिला के महुआडांड़ में जिला परिषद भवन के सभागार में भाजपा युवा मोर्चा प्रखंड कार्यसमिति की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष दीपेंद्र नाथ शाह ने की. बैठक में मुख्य रूप से 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा की गई. इस दौरान दीपेंद्र नाथ शाह ने पीएम मोदी के कार्यकाल को बेहतर बताया और उनकी उपलब्धियों को गिनाया. उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी. उन्होंने चुनाव की तैयारियों में अभी से युवाओं से जुट जाने की अपील की. मौके पर मौजूद भाजयुमो उपाध्यक्ष नीतीश कुमार ने गांव में महा जनसंपर्क अभियान चलाने. साथ ही मोदी सरकार की उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराने की बात कही. बैठक में हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष मुकेश जयसवाल, भाजयुमो महामंत्री प्रशांत नाथ साह, आकाश कुमार गुप्ता, अभय जयसवाल, प्रशांत सिंह व शुभम कुमार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: लखनऊ">https://lagatar.in/sanjeev-the-shooter-of-mukhtar-ansari-was-killed-in-lucknow-the-attackers-came-in-the-dress-of-a-lawyer/">लखनऊ

में मुख्तार अंसारी के शूटर संजीव की हत्या, वकील की ड्रेस में आये थे हमलावर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही