Search

 
 
 

लातेहार: मेडिकल लैब टेक्निशियन डे पर ब्‍लड बैंक में रक्‍तदान शिविर का आयोजन

मेडिकल लैब टेक्निशियन डे के मौके पर 15 अप्रैल को ब्‍लड बैंक  में रक्‍तदान शि‍विर का आयोजन किया गया.
 

Latehar : मेडिकल लैब टेक्निशियन डे के मौके पर 15 अप्रैल को ब्‍लड बैंक  में रक्‍तदान शि‍विर का आयोजन किया गया.इस मौके पर ब्‍लड बैंक चिकित्सा पदाधिकारी डॉ धर्मशीला चौधरी ने लैब टेक्निशियन के कार्यों पर प्रकाश डाला और कहा कि लैब टेक्निशियन चिकित्सा जगत में रीढ़ की हड्डी के समान है.

 

लैब टेक्निशियन के रिपोर्ट के आधार पर ही चिकित्सक इलाज करते हैं. ऑल इंडिया मेडिकल लेबोरेट्री टेक्निशियन एसोसिएशन के प्रदेश अध्‍यक्ष सह ब्‍लड बैंक, लातेहार के लैब टेक्निशियन विनय कुमार सिंह ने कहा 15 अप्रैल को लैब टेक्नीशियन के समर्पण और त्याग के परिचय के रूप में मनाया जाता है. इस दिन को झारखंड के सभी जिलों में लैब टेक्नीशियन के द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है. मौके पर केक काटकर टेकनीशियन डे मनाया गया. 

 

समाचार लिखे जाने तक कुल नौ यूनिट रक्‍त संग्रहण किया जा चुका था. मौके पर प्रबीर कुमार सिंह, अमरेंद्र कुमार, निरंजन कुमार, मो. इकबाल, धनंजय भगत, चन्दन कुमार, हरिशंकर मिश्रा, आदर्श कुमार, वसीम, प्रीति कुमारी, नेहा कुमारी व प्रियंका कुमारी समेंत कई लैब टेक्निशियन मौजूद थे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही