Latehar : भारत मुक्ति मोर्चा (भामुमो) व राष्ट्री य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को लातेहार जिला मुख्यापलय में धरना दिया. धरना का नेतृत्व राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला संयोजक धमेंद्र प्रसाद ने किया. उन्होंने कहा कि केद्र सरकार ने केबिनेट में ओबीसी की जाति आधारित जनगणना कराने का फैसला लिया है. इसके बावजूद जनगणना नोटिफेकेशन में ओबीसी की जातियों का कोई कॉलम नहीं दिया गया है. यह ओबीसी के साथ धोखा है.
उन्होंहने कहा कि इस साल होने वाली राष्ट्री य जनगणना में ओबीसी का जाति कॉलम बढ़ाने की मांग को लेकर पिछले छह मार्च से पूरे देश में चरणबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा है. छह मार्च को देश के 725 जिलों में ज्ञापन सौंपा गया. 13 मार्च को सभी जिला मुख्या लय पर धरना दिया गया. 23 मार्च को देश के 725 जिलों में रैली व प्रर्दशन किया जायेगा.
धनकारा पंचायत समिति सदस्य उषा देवी ने कहा कि देश के विकास में ओबीसी समुदाय का बड़ा योगदान है. बावजूद इसके पिछड़े वर्ग के साथ न्याीय नहीं हो रहा है. धरना को सकेंद्र उरांव, संतोष उरांव, रामदयाल उरांव, नेहरूलाल भगगत, सरजन उरांव, लालजी उरांव, धमेंद्र, महेंद्र, तरेंगन उरांव ने संबोधित किया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment