Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

इरफान अंसारी नौटंकी मंत्री बन गए हैं, विभाग की समस्याओं की चिंता नहीं: आदित्य साहू

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू ने विधानसभा सत्र के दौरान राज्य सरकार के मंत्री इरफान अंसारी और कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी नौटंकी मंत्री बन गए हैं और उन्हें विभाग की समस्याओं की चिंता नहीं है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू ने विधानसभा सत्र के दौरान राज्य सरकार के मंत्री इरफान अंसारी और कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी नौटंकी मंत्री बन गए हैं और उन्हें विभाग की समस्याओं की चिंता नहीं है.

 

आदित्य साहू ने कहा कि यदि मंत्री को रिक्शा की सवारी करनी थी तो उस दिन करनी चाहिए थी जब एक पिता को अपने बेटे की लाश झोले में भरकर ले जानी पड़ी थी. उन्होंने आरोप लगाया कि थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाने जैसी गंभीर घटना हुई, गरीबों को एंबुलेंस तक नहीं मिल रही है और कई जगह गर्भवती महिलाओं को खटिया पर लादकर अस्पताल लाना पड़ता है. ऐसे हालात में सरकार को गरीबों की मदद करनी चाहिए, लेकिन मंत्री केवल बयानबाजी और प्रदर्शन कर रहे हैं.

 

उन्होंने कहा कि इरफान अंसारी को गरीबों की सेवा से कोई मतलब नहीं है और वे अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए इस तरह की गतिविधियां कर रहे हैं.

 

आदित्य साहू ने कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की पर भी निशाना साधते हुए कहा कि किसानों के हित की चिंता सरकार नहीं कर रही है. उन्होंने कहा कि चार महीने बीत जाने के बाद भी राज्य में धान की खरीद पूरी नहीं हो पाई है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार अभी तक केवल करीब 50 प्रतिशत धान की ही खरीद हुई है और खरीदे गए धान का भुगतान भी किसानों को समय पर नहीं मिल पाया है.

 

उन्होंने कहा कि सरकार ने चुनाव के समय 3200 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदने और 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने का वादा किया था, लेकिन अब इन वादों को भुला दिया गया है.

 

आदित्य साहू ने यह भी कहा कि राज्य सरकार गैस की किल्लत को लेकर गलत प्रचार कर रही है जिससे जनता में डर का माहौल बन रहा है. एक ओर मंत्री विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि अधिकारी कह रहे हैं कि गैस की कोई कमी नहीं है.

 

उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन की सरकार को गैर जिम्मेदाराना व्यवहार से बचना चाहिए. साथ ही उन्होंने जनता से अपील की कि ऐसे नौटंकीबाज मंत्रियों के बयानों से दिग्भ्रमित नहीं हों. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार जनता के हित में काम कर रही है और देश में गैस की कोई किल्लत नहीं है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही