Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ः जिले के 13 हाई स्कूल प्लस टू में होंगे अपग्रेड

डीसी ने विद्यालयों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाएं, शिक्षकों की संख्या, विद्यार्थियों की संख्या व बच्चों की विद्यालय तक पहुंचाने जैसे पहलुओं को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावों की समीक्षा की. चर्चा के बाद 13 विद्यालयों को प्लस टू उच्च विद्यालय में उत्क्रमित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh : रामगढ़ जिले के 13 उच्च विद्यालयों को प्लस टू हाई स्कूल में अपग्रेड करने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है. इस संबंध में रामगढ़ डीसी फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में समाहरणालय में जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई.

 

जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने प्रखंड स्तर से प्राप्त प्रस्तावों की जानकारी दी. बताया कि कई उच्च विद्यालयों को प्लस टू स्तर पर अपग्रेड करने के लिए प्रस्ताव मिले हैं. इन प्रस्तावों पर बैठक में विस्तार से चर्चा की गई. डीसी ने विद्यालयों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाएं, शिक्षकों की संख्या, विद्यार्थियों की संख्या व बच्चों की विद्यालय तक पहुंचाने जैसे पहलुओं को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावों की समीक्षा की. चर्चा के बाद 13 विद्यालयों को प्लस टू उच्च विद्यालय में उत्क्रमित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी. इसके बाद इस प्रस्ताव को अंतिम स्वीकृति के लिए राज्य सरकार के पास भेजा गया. 

 


जिन विद्यालयों को प्लस टू उच्च विद्यालय में अपग्रेड करने के लिए प्रस्तावित किया गया है, उनमें उच्च विद्यालय भुरकुंडा, पीएम श्री हाई स्कूल पतरातु, उच्च विद्यालय बरकाकाना, उच्च विद्यालय दाड़ीडीह, उच्च विद्यालय बिचा, उच्च विद्यालय कोरामबे, उच्च विद्यालय बरियातू, उच्च विद्यालय सूतरी, उच्च विद्यालय बंदा, उच्च विद्यालय रजरप्पा प्रोजेक्ट, उच्च विद्यालय कुलही, उच्च विद्यालय गढ़के व राम मनोहर लोहिया श्रमिक हाई स्कूल बोंगाहारा शामिल हैं. बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक समेत जिला स्तरीय समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही