Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा: अपहरण के आरोपी को पुलिस ने बंगाल से दबोचा, नाबालिग पीड़िता सकुशल बरामद

अपराध नियंत्रण को लेकर बहरागोड़ा थाना पुलिस ने अहम सफलता हासिल की है. पुलिस ने अपहरण के एक मामले का खुलासा करते हुए न केवल मुख्य आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है, बल्कि अपहृत पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया है.
Advertisement
Advertisement

Baharagora: अपराध नियंत्रण को लेकर बहरागोड़ा थाना पुलिस ने अहम सफलता हासिल की है. पुलिस ने अपहरण के एक मामले का खुलासा करते हुए न केवल मुख्य आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है, बल्कि अपहृत पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया है.

 

बंगाल के नयाग्राम से हुई गिरफ्तारी

बहरागोड़ा थाना कांड संख्या 10/26 के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सागर दंडपात (पिता- खोका दंडपात) को गिरफ्तार किया है. आरोपी पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के नयाग्राम थाना अंतर्गत ग्राम बारडीगा का रहने वाला है. गुप्त सूचना और तकनीकी सेल की मदद से पुलिस ने आरोपी के ठिकाने पर दबिश देकर उसे दबोच लिया है.


मिली जानकारी के अनुसार, काशाफलिया निवासी सुरेश पात्र ने थाने में लिखित आवेदन देकर अपनी बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की तथा अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया.

 


आरोपी भेजा गया जेल

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी सागर दंडपात का चिकित्सीय परीक्षण कराया, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया. जहां से कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है. वहीं, बरामद की गई पीड़िता को लेकर पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही