Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामूः सिविल सर्जन के आश्वासन पर NHM कर्मियों की हड़ताल समाप्त

सिविल सर्जन डॉ. अनिल श्रीवास्तव के आश्वासन के बाद एनएचएम कर्मियों की हड़ताल शुक्रवार को समाप्त हो गई. सिविल सर्जन ने ट्रेजरी अधिकारी से बातचीत के बाद सात से दस दिनों के भीतर बकाया वेतन भुगतान कराने का भरोसा दिया.
Advertisement
Advertisement

Medininagar : पालामू के सिविल सर्जन डॉ. अनिल श्रीवास्तव के आश्वासन के बाद एनएचएम कर्मियों की हड़ताल शुक्रवार को समाप्त हो गई. सिविल सर्जन ने ट्रेजरी अधिकारी से बातचीत के बाद सात से दस दिनों के भीतर बकाया वेतन भुगतान कराने का भरोसा दिया. इसके बाद कर्मियों ने काम पर लौटने का निर्णय लिया. दिन की शिफ्ट वाले कर्मी शनिवार से काम पर लौटेंगे.

 

इससे पहले बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर शुक्रवार को सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में कर्मियों ने धरना-प्रदर्शन किया. सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक धरना चला. इसी दौरान सिविल सर्जन ने पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया. वार्ता में कर्मियों को आश्वासन दिया गया कि तकनीकी अड़चन दूर कर एक सप्ताह के भीतर तीन माह का बकाया वेतन भुगतान कर दिया जाएगा. इसके बाद कर्मियों ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की.

 


हालांकि, कर्मियों चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर वेतन नहीं मिला, तो फिर से आंदोलन करेंगे. बताया गया कि एएनएम सोनी कुमारी का डबल अकाउंट होने के कारण भुगतान में तकनीकी समस्या आ गई थी. अब त्रुटि की जानकारी मिल गई है और भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. गौरतलब है कि नवंबर 2025 से फरवरी 2026 तक के बकाया वेतन की मांग को लेकर जिले के एनएचएम कर्मी गुरुवार को हड़ताल पर चले गए थे. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही