Search

 
 
 

लातेहार : दस दिन से गायब युवक का शव कामता जंगल से बरामद

Latehar: जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के कामता गांव के जंगल में मंगलवार को एक युवक का शव बरामद किया गया है. शव बरामद होने की खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. शव जंगल के ढुलवाही बर के समीप एक बरगद पेड़ के पास पुलिस ने बरामद किया है.
 

Latehar: जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के कामता गांव के जंगल में मंगलवार को एक युवक का शव बरामद किया गया है. शव बरामद होने की खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. शव जंगल के ढुलवाही बर के समीप एक बरगद पेड़ के पास पुलिस ने बरामद किया है. शव की पहचान कामता गांव निवासी गोपी गंझू, पिता स्व पुतूल गंझू के रूप में की गयी है. 

 

मृतक की पत्नी और अन्‍य  ग्रामीणों ने शव की शिनाख्‍त की. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक राज मिस्त्री का काम करता था. वह पिछले 10 दिसंबर को घर से काम करने के लिए निकला था. लेकिन वह काम पर नहीं पहुंचा. परिजनों से उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. इसके बाद पिछले मंगलवार को परिजनों ने चंदवा थाना में उसकी गुमसुदगी की रिर्पोट दर्ज करायी थी. मृतक की पत्नी की निशानदेही पर पुलिस ने पूछताछ के लिए भंडारगढ़ा गांव निवासी दंपति सविता देवी उर्फ मुनियां और उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

 

जंगल में शव मिलने की खबर एक ग्रामीण के द्वारा पंचायत समिति सदस्‍य अयुब खान को मिली. उन्‍होंने दोपहर तकरीबन डेढ़ बजे पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्‍यक कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्‍टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्‍पताल भेजा. मृतक के तीन छोटे बच्चे हैं. मृतक की पत्‍नी ने मुनियां उर्फ सविता पर पति की हत्‍या करने का आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि अवैध संबंध के कारण उसकी हत्‍या करायी गयी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही