Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर DC कर्ण का 164 का बयान दर्ज,शराब घोटाला में विनय चौबे की भूमिका पर सवाल

Ranchi: झारखंड शराब घोटाले में आरोपी उत्पाद विभाग के तत्कालीन संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह और एसीबी के गवाह IAS अमित कुमार की गवाही के बाद आज जमशेदपुर के वर्तमान डीसी IAS कर्ण सत्यार्थी का 164 (183 BNSS एक्ट) के तहत बयान दर्ज किया गया है.

मंगलवार को उत्पाद विभाग के तत्कालीन आयुक्त कर्ण सत्यार्थी का बयान ACB कोर्ट की अनुमति के बाद दर्ज हुआ. कोर्ट ने उनका बयान दर्ज करवाने के लिए मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की और मजिस्ट्रेट के समक्ष अमित कुमार का 164 का बयान दर्ज किया गया. 

कर्ण सत्यार्थी का बयान दर्ज होने के बाद उसे सीलबंद कर दिया गया है. कर्ण सत्यार्थी ने अपने बयान में शराब घोटाला से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. कर्ण सत्यार्थी अपने बयान में IAS अधिकारी और तत्कालीन उत्पाद विभाग के सचिव विनय चौबे की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही