Search

 
 
 

रांची सहित 6 जिलों का न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे, 5 दिनों तक बदलाव की संभावना नहीं

झारखंड में हाड़ कंपाने वाली ठंढ़ पड़ रही है. रांची सहित छह जिले डालटनगंज, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार और सरायकेला का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है.
 

Ranchi : झारखंड में हाड़ कंपाने वाली ठंढ़ पड़ रही है. रांची सहित छह जिले डालटनगंज, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार और सरायकेला का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है. 

 

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है. सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, रांची के कांके में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

 

अगले चार दिनों में आठ से 10 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक न्यूनतम तापमान आठ से 10 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई गई है. इस दौरान सुबह में हल्के और मध्यम दर्जे का कोहरा रहेगा.

 

बाद में आसमान साफ रहेगा. 17 दिसंबर को अधिकतम 23 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस, 18 दिसंबर को अधिकतम 23 और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस और 19 दिसंबर को भी अधिकतम 23 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है. वहीं, 20 दिसंबर को अधिकतम 24 और न्यूनतंम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है. 

 

किस स्थान में कितना रहा अधिकतम और न्यूनतम तापमान

स्थान         अधिकतम (डिग्री सेल्सियस) न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)
रांची                23.8          9.6
जमशेदपुर                  26.6    13.6
डालटनगंज                 25.2    8.1
बोकारो                       25.1  10.1
चाईबासा             27.8        10.6
खूंटी                      24.4   7.9
लोहरदगा                22.7      8.5
लातेहार              19.9            8.5
सरायकेला     27.0                 9.8
कांके (रांची)                22.5      6.0

     

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही