Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

IPL 2026 AUCTION :  कैमरन ग्रीन को 25, मथिशा को KKR ने 18 करोड़ में खरीदा

आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों की मिनी नीलामी मंगलवार को अबु धाबी के एरीना में शुरू हो गई है. ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन IPL इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं.
Advertisement
Advertisement
  • CSK ने प्रशांत वीर व कार्तिक शर्मा दोनों को 14.20-14.20 करोड़ में खरीदा
  • रांची के सुशांत व अमित दिखाएंगे हुनर

Abu Dhabi : आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों की मिनी नीलामी मंगलवार को अबु धाबी के एरीना में शुरू हो गई है. ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन IPL इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं. 

 

उन्हें केकेआर ने मिनी ऑक्शन में 25.20 करोड़ रुपए में खरीदा. ग्रीन ने अपने ही देश के मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. उन्हें पिछले साल 2024 में KKR ने ही 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा था. तेजस्वी सिंह को 3 करोड़ दिए.

 

पांच बार की चैपिंयन CSK ने प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा दोनों को 14.20-14.20 करोड़ में खरीदा. दोनों आईपीएल इतिहास के संयुक्त रूप से सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर बन गए हैं. अनकैप्ड प्लेयर उसे कहा जाता है, जिसने कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला. वहीं, वेस्टइंडीज) के अकील हुसैन को 2 करोड़ में खरीदा. भारतीय खिलाड़ी ऋषभ पंत (27 करोड़) इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं.

 

कोलकाता ने भले ही कैमरन ग्रीन को 25.2 करोड़ में खरीदा है, लेकिन ग्रीन को 18 करोड़ रुपए ही मिलेंगे. बाकी 7.2 करोड़ रुपए BCCI के वेलफेयर फंड में जमा करा दिए जाएंगे. BCCI ने पिछले साल ही विदेशी खिलाड़ियों के लिए मिनी ऑक्शन में 18 करोड़ रुपए की अपर लिमिट तय कर दी थी. ताकि विदेशी खिलाड़ी ज्यादा डिमांड का अनुचित फायदा न उठा पाएं.

 

पेसर्स के सेट में कोलकाता ने श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना (18 करोड़) को अपने साथ जोड़ा न्यूजीलैंड के जैकब डफी RCB और एनरिक नॉर्त्या को LSG ने 2-2 करोड़ में खरीदा. वहीं, स्पिनर्स रवि बिश्नोई को RR ने 7.20 करोड़ में खरीदा. 

 

वेंकटेश अय्यर को RCB ने महज 7 करोड़ रुपए में खरीद लिया. उन्हें 2024 के मेगा ऑक्शन में KKR ने 23.75 करोड़ में खरीदा था. रवि विशनोई को राजस्थान रॉयल्स ने 7.20 करोड़ में खरीदा. साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ दिए. श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा को लखनऊ सुपर जायंट्स 2 करोड़ में खरीदा.

 

क्विंटन डिकॉक 1 करोड़ मुंबई इंडियंस, बेन डकेट 2 करोड़ दिल्ली कैपिटल्स, फिन एलन 2 करोड़ कोलकाता नाइट राइडर्स, एनरिक नॉर्किया 2 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स, रवि बिश्नोई- 7.20 करोड़, राजस्थान रॉयल्स, आकिब नबी- 8.4 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स, शिवांग कुमार- 30 लाख, सनराइजर्स हैदराबाद, मुकुल चौधरी 2.60 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स, अशोक शर्मा - 90 लाख, गुजरात टाइटन्स,  कार्तिक त्यागी - 30 लाख, कोलकाता नाइट राइडर्स, नमन तिवारी - 1 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स, सुशांत मिश्रा- 90 लाख, राजस्थान रॉयल्स, यशराज पुंजा, 30 लाख रुपये, राजस्थान रॉयल्स, प्रशांत सोलंकी- 30 लाख, कोलकाता नाइट राइडर्स,  विघ्नेश पुथुर- 30 लाख, राजस्थान रॉयल्स.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही