Search

 
 
 

लातेहार: दादी को बचाने तालाब में कूदे भाई-बहन की डूबने से मौत

जिले में चंदवा थाना क्षेत्र के महुआमिलान गांव के लोहसेमना टोला में दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई. उनकी पहचान गांव के सुशांत प्रजापति (05) और छोटी कुमारी ( 08) के रूप में की गई है.
 

Latehar : जिले में चंदवा थाना क्षेत्र के महुआमिलान गांव के लोहसेमना टोला में दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई. उनकी पहचान गांव के सुशांत प्रजापति (05) और छोटी कुमारी ( 08) के रूप में की गई है. 

 

दोनों गुरूवार को अपनी दादी के साथ नहाने के लिए डेंगा तालाब गए थे. नहाने के दौरान दादी तेतरी देवी अचानक गहरे पानी में डूबने लगी. यह देख कर दोनों बच्चे भी दादी को बचाने के लिए तालाब में कूद गए. लेकिन तालाब में पानी काफी अधिक था और अत्यधिक पानी में डूबने से दोनों बच्चों की मौत हो गई. हालांकि दादी किसी प्रकार तालाब से बाहर निकलने में सफल रही.

 

घटना की जानकारी जब परिवार वालों को मिली तो तुरंत तालाब पहुंचे. दोनों बच्चों को तालाब से निकाला गया. दादी और दोनों बच्चों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा लाया गया. यहां डा नीलिमा ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया.

 

घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी रणधीर सिंह व अंचलाधिकारी सुमीत झा अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली. अंचल अधिकारी ने बताया कि प्रावधानों के अनुसार परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा. घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही