Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : पूजा स्थल के अतिक्रमण का मामला, थाने में की गई शिकायत

Latehar : चंदवा थाना के जमीरा पंचायत के सामाजिक कार्यकर्ता सर्जन उरांव ने थाने में शिकायत कर कहा कि हजारीबाग रेल लाइन को लेकर अवैध तरीके से जमीन अधिग्रहण किया जा रहा है और मनमाने मूल्य रैयतों को दिये जा रहे हैं. मामले पर उचित कार्रवाई को लेकर थाने में आवेदन दिये गये लेकिन उसकी पावती नहीं दी गई. आवेदन के माध्यम से यह भी बताया गया है कि रेल लाइन के बिछाए जाने एवं रेल साइडिंग पर डंपिंग यार्ड में कार्य होने से क्षेत्र के लोगों को ध्वनि प्रदूषण और वायु प्रदूषण का कहर झेलना पड़ रहा है. वहीं गांव के प्रधान गुजु पाहन ने बताया कि ठेकेदार को मना किया गया इसके बावजूद सरना स्थल के कुछ भाग को काट दिया गया. इन्हीं सब मुद्दों को लेकर थानेदार से जांच कर कार्रवाई की अपील की गई है, लेकिन शिकायत के बाद थाना से आवेदन की पावती नहीं दी गयी. थाने से आवेदन की पावती नहीं दिये जाने के संबंध में जब चंदवा थाना प्रभारी से फोन पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह मामला जमीन से संबंधित है, आवेदन सीओ को दें. इसे भी पढ़ें–ब्रिटेन">https://lagatar.in/in-britain-from-today-rishi-raj-maharaja-charles-iii-appointed-sunak-as-prime-minister-administered-the-oath/">ब्रिटेन

में आज से ऋषि राज, महाराजा चार्ल्स तृतीय ने सुनक को प्रधानमंत्री नियुक्त किया, शपथ दिलाई [wpse_comments_tempate]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही