Search

 
 
 

लातेहार : चैत्र नवरात्र शुरू, वैष्णव दुर्गा मंदिर में उमड़ी भीड़

 
Latehar:  चैत्र नवरात्र मंगलवार से प्रारंभ हो गया है. चैत्र नवरात्र के पहले दिन शहर के श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता देखा गया. अहले सुबह से ही श्रद्धालु यहा आना प्रारंभ हो गये थे. पुजारी परमेश्वर पाठक व राजेश्वर पाठक के सानिध्य में पूजा अर्चना संपन्न करायी गयी. नवरात्र के पहले दिन मंदिर में नारियल बलि देने वालों की भीड़ देखी गयी. मंदिर परिसर में भव्य मंडप बना कर कलशों की स्थापना कर नौ दुर्गा का पाठ किया जा रहा है. संध्या में वैष्णव दुर्गा मंदिर में महाआरती के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया. इसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. अशोक कुमार महलका व भुनेश्वर प्रसाद साहु मंडली के द्वारा भजन कीर्तन किया गया. आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के संरक्षक विनोद कुमार साहु, अभिनंदन प्रसाद, महेंद्र प्रसाद गुप्ता व अमरेश प्रसाद गुप्ता, अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष शशिभूषण पांडेय, बद्री प्रसाद, कन्हाई अग्रवाल, सचिव आशीष टैगोर, सह सचिव रविंद्र प्रजापति, रंजीत कुमार, कोषाध्यक्ष राजू रंजन सिंह, राजीव कुमार, दीपक विश्वकर्मा, ओमप्रकाश प्रसाद, संतोष प्रसाद, आकाश आदि सक्रिय हैं.अलावा शहर के मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर में पुजारी त्रिभुवन पांडेय के सानिध्य में कलशो की स्थापना की गयी और सुंदरकांड का पाठ किया गया. अंबाकोठी के देवी मंडप, महावीर मंदिर ठाकुरबाड़ी, बाजारटांड़ प्राचीन शिव मंदिर, सोमेश्वर शिव मंदिर डुरूआ व लघु सिंचाई विभाग परिसर तथा थाना चौक देवी मंडप में भी श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गयी. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-jjmps-order-contractors-should-leave-the-work-otherwise-death-penalty/">पलामू

: जेजेएमपी का फरमान- ठेकेदार काम छोड़ दें अन्यथा मौत की सजा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/kalashon-ki-sthapna-akrte-pujari-_687-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही