Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहारः ऑनलाइन चेकिंग अभियान में 80 वाहनों का कटा चालान

अभियान के दौरान यातायात नियमों का उलंघन करने वाले वाहन चालकों का ऑनलाइन चालान काटा गया. डीटीओ ने बताया कि 120 वाहनों की ऑनलाइन जांच की गयी, जिनमें 80 वाहन चालकों 1,04,500 रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया.
Advertisement
Advertisement

Latehar : लातेहार जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल ने शुक्रवार को जिला नियंत्रण कक्ष से ऑनलाइन वाहन चेकिंग अभियान चलाया. डीसी उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान यातायात नियमों का उलंघन करने वाले वाहन चालकों का ऑनलाइन चालान काटा गया. उन्होंने बताया कि 120 वाहनों की ऑनलाइन जांच की गयी, जिनमें 80 वाहन चालकों 1,04,500 रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया.

 


डीटीओ ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की. कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्टय का प्रयोग जरूर करें. अभिभावकों से  नाबालिग बच्चों  को वाहन चलाने नहीं देने की हिदायत दी. कहा कि यदि नाबालिग वाहन चलाते पकड़े जायेगें, तो अभिभावकों पर कार्रवाई की जायेगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही