Search

 
 
 

देवघरः 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 4 मोबाइल व 5300 रुपए बरामद

गिरफ्तार आरोपियों में प्रमोद कुमार यादव (पिपरासोल, थाना सोरायथड़ी), कलाम अंसारी (महापुर) व धनंजय दास (सिमरतरी, थाना पत्थरअड्डा) शामिल हैं. इनके पास से 4 मोबाइल फोन, 4 सिमकार्ड व 5300 रुपए नकद बरामद किया गया.
 

Deoghar : देवघर पुलिस ने छापेमारी कर तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में प्रमोद कुमार यादव (पिपरासोल, थाना सोरायथड़ी), कलाम अंसारी (महापुर) व धनंजय दास (सिमरतरी, थाना पत्थरअड्डा) शामिल हैं. इनके पास से 4 मोबाइल फोन, 4 सिमकार्ड व 5300 रुपए नकद बरामद किया गया. 

 


पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि फाइनेंस अधिकारी बनकर लोन दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करते थे. इसके अलावा फर्जी फोन-पे व पेटीएम कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को कैशबैक का झांसा देकर उनके फोन पर गिफ्ट कार्ड क्रिएट करवा कर ठगी करते थे. साथ ही ऑनलाइन गैस बुकिंग के नाम पर व्हाट्सएप पर फाइल भेज कर मोबाइल को हैक कर उनके खाते से रुपये उड़ा लेते थे. पीएम किसान योजना के लाभुकों को फर्जी पीएम किसान योजना का लिंक भेजकर झांसे में लेकर ठगी करते थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही