Search

लातेहार: सड़क पर पड़ी निर्माण सामग्री से बढ़ी दुर्घटना की संभावना, SDO को सौंपा ज्ञापन

Latehar: लातेहार जिला के नगर पंचायत क्षेत्र में तकरीबन कई सड़कों पर घर निर्माण के सामान सड़कों पर पड़े हैं. जिसकी वजह से दुर्घटना की संभावना बढ़ गई है. शहर के बाइपास चौक में HDFC बैंक के पास एक महीने से बालू सड़कों पर बिखरा है. जिसकी वजह से आये दिन लोग सड़क दुर्घटना के शिकार हो रहे है. कई बार नगर पंचायत कर्मियों ने वहां जाकर लोगों को बालू हटा लेने की हिदायत दी थी, लेकिन बालू नहीं हटाया गया. इसी तरह गुरूद्वारा रोड में महीनों से सड़कों पर बालू, ईंट व छड़ गिराकर रखा गया है. जिसकी वजह से गुरूद्वारा रोड पूरी तरह ब्लॉक हो गया है. इसे लेकर गुरूद्वारा रोड निवासी विजेंद्र दास उर्फ बिट्टू ने तीन जून को अनुमंडल पदाधिकारी सह नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शेखर कुमार को एक ज्ञापन भी सौंपा. बावजूद इसके सड़क से घर निर्माण के सामान को नहीं हटाया गया. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि गुरूद्वारा रोड में कुम्हार सड़कों पर ही मिट्टी के बर्तन पकाने के लिए अलाव लगा देते हैं. जिसकी वजह से सड़क छोटी हो गई है. मामले को लेकर  प्रियांशु राज, बद्री प्रसाद, पप्पू दास, राकेश सिंह व आनंद कुमार सहित कई लोगों ने एसडीओ को ज्ञापन सौंपा. इसे भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-rath-yatra-preparations-begin-in-nirsa-500-volunteers-will-be-deployed-to-control-the-crowd/">धनबाद

: निरसा में रथयात्रा की तैयारी शुरू, भीड़ को नियंत्रित करने तैनात होंगे 500 वॉलेंटियर्स 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//