Search

 
 
 

लातेहारः रामनवमी पर शहर के ट्रैफिक रूट में बदलाव, बड़े वाहनों को नो एंट्री

लातेहार शहर के ट्रैफिक रूट में भी बदलाव किया गया है. पर्व के दौरान जाम की स्थिति से बचने के लिए शहरी क्षेत्र में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी. भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट प्लान तैयार किया गया है.
 

Latehar : लातेहार जिला प्रशासन ने रामनवमी का त्योहार शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किये हैं. शहर के ट्रैफिक रूट में भी बदलाव किया गया है. पर्व के दौरान जाम की स्थिति से बचने के लिए शहरी क्षेत्र में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी. भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट प्लान तैयार किया गया है.


मेदिनीनगर की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को होटवाग चौक पर ही रोक दिया जाएगा. वहीं, छोटे वाहन माको मोड़ से होते हुए परिवहन कार्यालय, डीपीएस जूनियर स्कूल, चटनाही चौक, बाइपास, बस स्टैंड, डॉ. धर्मशीला चौधरी की गली, डीसी कार्यालय के पीछे से समाहरणालय गेट होते हुए पानी टंकी के पास बैरिकेडिंग पार करेंगे. वहां से होटल यम्मी होते हुए चंदवा की ओर आगे बढ़ सकेंगे. रांची की ओर से आने वाली बड़ी गाड़ियां होटल यम्मी के पास रोक दी जाएंगी. वहां से छोटे वाहन उसी मार्ग से वापस होटवाग चौक की ओर निकल सकेंगे.

 


प्रशासन ने लोगों से तय रूट प्लान पालन करने व अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है. कहा है कि किसी भी आपात स्थिति या सहायता के लिए कंट्रोल रूम के नंबर 06565–247981, मोबाइल नंबर 08987796308, साइबर सेल मोबाइल नंबर 6206159795 या 112 पर संपर्क कर सकते हैं. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही