Search

लातेहार : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

मतदान के प्रति उत्साहित दिखे मतदाता, छुट्टी लेकर घर वापस आ रहे प्रवासी वोटरों के प्रति जताया आभार Ashish Tagore Latehar: झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने रविवार को लातेहार जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का स्थल निरीक्षण किया. उन्होंने राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय अम्बाटीकर, राजकीयकृत मध्य विद्यालय, बाजार, राजकीय बुनियादी विद्यालय, धर्मपुर और मनिका के राजकीय उर्दू मध्य विद्यालय नामुदाग, स्थित विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर लोकसभा चुनाव की तैयारी का जायजा लिया. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने नैतिक मतदान को लेकर 60 से अधिक आयु वर्ग की मतदाता शीला देवी से बात की. शीला देवी वह नैतिक मतदान करने को लेकर काफी उत्साहित दिखीं. उन्होंने कहा कि बताया कि 20 मई को होने वाले मतदान को लेकर राजकीयकृत मध्य विद्यालय स्थित मतदान केन्द्र में वह परिजनों के साथ अपनी पंसंद से मतदान करेंगी. वहीं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान केंद्र के स्थल निरीक्षण एवं क्षेत्र भ्रमण के दौरान मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया एवं पूरे उत्साह से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया. इस दौरान उन्होंने मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध न्यूनतम सुविधाओं का आंकलन किया. बीएलओ से वहां की तैयारियों के बारे में जाना. उन्होंने बीएलओ से मतदान केन्द्र जागरूकता समूह, अब्सेंट, शिफ्ट एवं डेथ (एएसडी) सूची को सार्वजनिक रूप से पढ़वाकर वेरिफाई कराया. इसे भी पढ़ें-बिरसा">https://lagatar.in/ed-will-interrogate-jail-worker-of-birsa-munda-central-jail-awadhesh-kumar-tomorrow/">बिरसा

मुंडा केंद्रीय कारागार के जेलकर्मी अवधेश कुमार से ईडी कल करेगी पूछताछ

मतदाता शपथ दिलायी गयी

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने विभिन्न मतदान केंद्रों के निरीक्षण के दौरान वहां उपस्थित मतदाताओं को मतदाता शपथ दिलाई. के. रवि कुमार ने इस क्रम में वालेंटियर एवं रसोईया से बातचीत की. उनके दायित्वों को जाना और उन सभी का उत्साहवर्धन किया. लातेहार एवं मनिका के विभिन्न मतदान केंद्रों में रंगोली बनाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया था. क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सूचना प्राप्त हुई कि राज्य से बाहर प्रवास कर रहे मजदूर वर्ग के लोग भी अपने मताधिकार के इस्तेमाल के लिए घर वापस आये हुए हैं. उन्होंने वैसे प्रवासी वोटरों को मतदान के लिए छुट्टी लेकर घर वापस आने के लिए आभार व्यक्त किया. निरीक्षण के दौरान प्रमंडलीय आयुक्त बाल किशुन मुंडा, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त गरिमा सिंह, उप विकास आयुक्त सुरजीत कुमार सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी-सह-नगर पंचायत पदाधिकारी राजीव रंजन, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, मीडिया कोषांग के नोडल पदाधिकारी-सह-जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-13">https://lagatar.in/hemant-sorens-petition-will-be-heard-in-supreme-court-on-may-13-day-voting/">13

मई को वोटिंग के दिन सुप्रीम कोर्ट में होगी हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//