Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर किया गया नगर भ्रमण

Latehar :  जिला मुख्यालय के धर्मपुर में नवनिर्मित शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दूसरे दिन नगर भ्रमण किया गया. यह मंदिर परिसर से शुरू हुआ और बाइपास चौक , मुख्य पथ होते हुए मंदिर परिसर पहुंचा. इस दौरान पूरा शहर भगवान शिव के जयघोष से गुंजायमान हो गया. इसके बाद वेदी पूजन और अधिवेशन अनुष्ठान शुरू किया गया. (पढ़ें, जिला">https://lagatar.in/criminals-taking-advantage-of-the-negligence-of-the-district-administration-dilip-dangi/">जिला

प्रशासन की लापरवाही का फायदा उठा रहे अपराधी : दिलीप दांगी)

10 मई को प्राण प्रतिष्ठा, अभिषेक और हवन के बाद होगा भंडारा

बता दें कि धर्मपुर की समाजसेविका उर्मिला मिश्रा ने अपने नीजि कोष से उक्त मंदिर का निर्माण कराया है. 10 मई को प्राण प्रतिष्ठा, अभिषेक और हवन के बाद भंडारा का आयोजन किया जायेगा. उर्मिला मिश्रा ने लोगों को इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है. नगर भ्रमण में बतौर मुख्य रूप से मुख्य यजमान उर्मिला मिश्रा के अलावा नवीन मिश्रा, निशि मिश्रा, राजन तिवारी, अनिल, संतोष मिश्रा, मनीष त्रिपाठी, दिनेश त्रिपाठी, धीरेंद्र मिश्रा, मयंक, ब्रजेश मिश्रा व श्वाति मिश्रा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : सिरम">https://lagatar.in/new-twist-in-siram-toli-sarna-site-beautification-controversy/">सिरम

टोली सरना स्थल सौंदर्यीकरण विवाद में नया मोड़

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही