Search

 
 
 

लातेहार सिविल कोर्ट घेराव व पथराव मामला : 228 लोगों पर नामजद प्राथमिकी, 30 भेजे गए जेल

 
Latehar : लातेहार सिविल कोर्ट घेराव व पथराव मामले में 228 लोगों पर नामजद प्राथम‍िकी दर्ज की गई है. यह प्राथम‍िकी लातेहार सीओ रूद्र प्रताप के आवेदन पर दर्ज की गई है. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने बहादुर टाना भगत (कैमा, लातेहार), राजेंद्र टाना भगत (बनहरदी, चंदवा), मनोज कुमार मिंज उर्फ मनोज उरांव (अंबाझारण, लातेहार), धनेश्वर टोप्पो (काशीटोला, गुमला) व अजीत मिंज (गम्हरिया, गुमला) समेत अन्य 30 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं पुलिस ने 22 मोटरसाइकिलों को भी जब्त किया है. इस संबंध में सदर थाना में विभिन्‍न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. बतातें चले कि पांचवी अनुसूचित क्षेत्र का हवाला देकर गत सोमवार को टाना भगतों ने व्यवहार न्यायालय का घेराव किया था. टाना भगत पांचवी अनुसूची क्षेत्र में कोर्ट-कचहरी बंद कराने की मांग कर रहे थे. इसी दौरान टाना भगतों ने पथराव शुरू कर दिया. पथराव में सदर थानेदार अम‍ित कुमार गुप्ता समेत 19 पुलिस कर्मी घायल हो गये थे. इसे भी पढ़ें : ईडी">https://lagatar.in/revealed-in-ed-investigation-laundering-of-a-large-part-of-1000-crores-earned-from-illegal-mining-done-through-amit-agarwals-companies/">ईडी

जांच में खुलासा : अमित अग्रवाल की कंपनियों के जरिये हुई अवैध खनन से कमाये 1000 करोड़ के बड़े हिस्से की लॉन्ड्रिंग

सुरक्षा के थे व्यापक इंतजाम

मंगलवार को किसी अनहोनी से निपटने के लिए पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देश पर जिला मुख्यालय में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये थे. व्यवहार न्यायालय के मुख्य गेट पर पुलिस जवानों को तैनात किया गया था. इसके अलावा समाहरणालय मोड़ पर भी पुलिस के जवान मुस्तैद थे. शहर के बाइपास चौक, जुबली चौक, धर्मपुर मोड़, चंदनडीह मोड़ व एनएच-75 में कई जगहों पर पुलिस के जवानों को तैनात क‍िया गया था.

बार एसोसिएशन ने की घटना की निंदा 

बार एसोसिएशन, लातेहार ने बीते सोमवार को टाना भगतों के द्वारा बल पूर्वक न्यायालय परिसर में जबरन घुस जाने एवं न्यायिक प्रक्रिया को बाधित करने का विरोध किया है. एसोसिएशन के अध्यक्ष राजमणी प्रसाद ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि टाना भगतों ने पांचवी अनुसूची का हवाला देकर जो हिंसक रूप अख्तियार किया, वह कहीं से न्यायोचित नहीं ठहराया जा सकता है. इसे भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/deoghar-gang-rape-case-four-accused-arrested-three-still-absconding/">देवघर

गैंगरेप मामलाः चार आरोपी अरेस्ट, तीन अब भी फरार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही