Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : मूर्ति विसर्जन के दौरान झड़प, गांव पुल‍िस छावनी में तब्‍दील, व‍िधायक-एसपी पहुंचे

Latehar: सदर थाना के पतरातू गांव में शुक्रवार की रात्रि मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदाय में झड़प हो गई थी. शनिवार शाम एक बार फिर पतरातू गांव में माहौल तनावपूर्ण हो गया. इस दौरान दोनों समुदाय के बीच हुए झड़प में एक व्यक्ति घायल हो गया. घायल अशोक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है. बता दें क‍ि अश्‍लील गाना बजाने की बात पर कहा सुनी शुरू हुई, जो झड़प में तब्‍दील हो गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक बैद्यनाथ राम, एसपी अंजनी अंजन, एसडीओ शेखर कुमार, एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा, अंचलाधिकारी रूद्र प्रताप,थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी दल बल के साथ पतरातू गांव पहुंचे और दोनों समुदाय के लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है. साथ ही दोनों समुदाय के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है. गांव में भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. इसे भी पढ़ें : पारा">https://lagatar.in/fifth-day-of-fast-unto-death-of-mercury-medical-personnel-4-admitted-one-serious-met-irfan-ansari/">पारा

चिकित्सा कर्मियों के आमरण अनशन का पांचवा दिनः 4 भर्ती, एक गंभीर, मिले इरफान अंसारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही