Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : फरवरी में सीएम ने किया था दो डिग्री कॉलेज भवनों का उद्घाटन, अब तक चालू नहीं

Ashish Tagore Latehar: बहुप्रतीक्षित मॉडल डिग्री कॉलेज एवं महिला डिग्री कॉलेज भवन का उदघाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने दो दिवसीय लातेहार दौरे के क्रम में गत 14 फरवरी को किया था. विडंबना है कि उदघाटन के तीन महीने के बाद भी इन दोनों डिग्री कॉलेजों में सत्र शुरू नहीं हो सका. यहां के छात्र व अभिभावक अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं. बता दें कि शहर के तकरीबन छह किलोमीटर की दूरी पर गोवा गांव में 8.41 करोड़ रूपये की लागत से मॉडल डिग्री कॉलेज का भव्य व बहुमंजिला भवन बनाया गया है. जबकि विशुनपुर रोड में महिला डिग्री कॉलेज भवन का निर्माण कराया गया. इन दोनों कॉलेजों के खुल जाने से यहां के छात्र व छात्राओं को काफी सहुलियत होती. इसे भी पढ़ें :लातेहार">https://lagatar.in/wife-was-suspected-of-illegal-relationship-took-the-life-of-innocent-daughter/">लातेहार

: पत्नी पर था अवैध संबंध का शक, पटक कर ले ली मासूम बेटी की जान

इलाके में यह कॉलेज जगा रहा शिक्षा का अलख

लातेहार मे बनवारी साहु महाविद्यालय नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यानय से सबद्ध प्राप्त एकमात्र डिग्री कॉलेज है. सीमित संसाधानों में यह महाविद्यालय क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगा रहा है. हाल ही में इस महाविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्ययन परिषद (नैक) से बी ग्रेड प्राप्त हुआ है. वर्तमान में इस महाविद्यालय में तकरीबन तीन हजार छात्र व छात्रायें हैं. लेकिन कॉलेज में संसाधनों का घोर अभाव है. इसके अलावा शिक्षण व परीक्षा शुक्ल सरकारी कॉलेजों के अनुपात में अधिक होने के कारण यहां के छात्र व छात्राओं को काफी परेशानी होती है. लातेहार ऐसा क्षेत्र है और यहां आदिवासी छात्र व छात्राओं की संख्या अधिक है. यही कारण है कि दशकों से यहां सरकारी डिग्री कॉलेज खोलने की मांग की जा रही थी. अब दोनों डिग्री कॉलेज का अपना भवन तैयार हो गया है, यहां तक कि भवन का उदघाटन भी हो गया है बावजूद इसके कॉलेज में सत्र आरंभ नहीं किया जा रहा है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/ssss-2-10.jpg"

alt="" width="600" height="320" />

उदघाटन तो हुआ लेकिन अब तक हैंड ओवर नहीं

सबसे दीगर बात यह है कि मॉडल व महिला डिग्री कॉलेज का उदघाटन तो अवश्य हो गया है लेकिन विभाग के द्वारा इन्हें नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय को हैंड ओवर नहीं किया गया है. कॉलेज चालू नहीं होने की एक बड़ी वजह यह भी है. गत 16 मई की रात्रि मॉडल डिग्री कॉलेज भवन में अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली थी. चोरो ने कॉलेज भवन में रखे जरूरती कागजात, 12 पीस एडजस्ट फैन, 10 पीस बड़ा एलइडी हेलोजेन लाइट, 15 पीस एलइडी ट्यूब लाइट व कीमती पेंट की चोरी कर ली थी. इसीकी सूचना संवेदक के द्वारा लातेहार थाना को दी गयी थी. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-even-after-continuous-complaints-the-rights-of-mnrega-workers-are-being-violated-in-the-district/">चाईबासा

: लगातार शिकायतों के बाद भी जिला में मनरेगा मजदूरों के अधिकारों का हो रहा हनन

कॉलेज चालू करने की प्रक्रिया चल रही है : कुल सचिव

कॉलेज चालू नहीं होने के संबंध मे पूछे जाने पर नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुल सचिव राकेश सिंह ने बताया कि लातेहार के मॉडल डिग्री कॉलेज को खोलने की कवायद शुरू कर दी गयी है. नियत समय पर सत्र का शुभारंभ हो जायेगा. इंटर का परीक्षा परिणाम निकलने के बाद छात्रों का नामांकन प्रारंभ कर दिया जायेगा. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जब तक कॉलेज भवन हैंड ओवर नहीं हो सकता है तब तक कॉलेज शुरू नहीं किया जा सकता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही