Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : बोलेरो और ट्रक में टक्कर, दो की मौत , चार घायल

Latehar : जिले के सदर थाना क्षेत्र के होटवाग ग्राम के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां एक बोलेरो की टक्कर ट्रक से हो गयी है. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी हैं जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. इसे भी पढ़ें - दुनिया">https://lagatar.in/gautam-adani-out-of-the-list-of-worlds-top-10-rich-mukesh-ambani-just-one-place-down/">दुनिया

के टॉप 10 रईसों की लिस्ट से बाहर हुए गौतम अडानी, मुकेश अंबानी बस एक पायदान नीचे

बोलेरो बोकारो से गढ़वा जिला के मझिआंव जा रही थी

जानकारी के मुताबिक बोलेरो बोकारो से गढ़वा जिला के मझिआंव जा रही थी. जिसमें छह लोग सवार थे. मंगलवार की अहली सुबह बोलेरो अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी. जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी. मरने वाली की पहचान अनुज चौधरी (22) और आदित्य चौधरी (16) के रूप में हुई है. वहीं चार लोग घायल हो गये है. जिसमें से तीन की स्थिति काफी गंभीर है. तीनों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि बोलेरो सवार सभी लोग मझिआंव के रहने वाले हैं. और बोकारो से लौट रहे थे. इसे भी पढ़ें - इकोनॉमिक">https://lagatar.in/imf-report-came-before-the-economic-survey-the-economy-will-grow-at-the-rate-of-6-1-percent-in-the-next-financial-year/">इकोनॉमिक

सर्वे से पहले आयी IMF की रिपोर्ट, अगले वित्त वर्ष 6.1 फीसदी की दर से ग्रो करेगी इकोनॉमी [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही