Search

 
 
 

लातेहार : ट्रक व बाइक में टक्कर, एक की मौत, दो घायल

 
Latehar : रांची-मेदिनीनगर राष्ट्रीय उच्च मार्ग (एनएच-75) पर एस्सार पेट्रोल पंप के पास गुरुवार को एक ट्रक व बाइक की सीधी टक्कर हो गयी. इस घटना में एक युवक की मौत मौके पर ही हो गयी. जबकि बाइक में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक की पहचान प्रवेश सिंह के रूप में की गयी है. जबकि बाइक में सवार विशेश्वर सिंह व रामू परहिया गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक विशेश्वर सिंह का पुत्र है. तीनों सिकिद, लावागढ़ा, हेरहंज के रहने वाले हैं. मौके से गुजर रहे भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज सिंह व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया. यहां डॉ. सरवन कुमार महतो ने घायलों का प्राथमिक इलाज किया. रामू परहिया को रिम्स रेफर कर दिया गया. घटना के बारे में बताया जाता है कि तीनों लातेहार आये थे और यहां से इलाज करा कर एक मोटरसाइकिल से जोगनाटांड ग्राम में मेला देखने जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से उनकी सीधी टक्कर हो गयी. घटना के बाद ट्रक का चालक व उप चालक फरार हो गया. इसे भी पढ़ें : आफताब">https://lagatar.in/government-land-records-city-zone-in-hands-aftab-serious-questions-on-role-zone-personnel/">आफताब

के हाथों में शहर अंचल के जमीन के सरकारी रिकॉर्ड, अंचल कर्मियों की भूमिका पर गंभीर सवाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही