Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : हवन के साथ बीएस डीएवी स्कूल में शैक्षणिक सत्र की शुरूआत

Latehar:  स्थानीय भोला शरण डीएवी पब्लिक स्कूल में तीन अप्रैल से नये शैक्षणिक सत्र में नामांकित नये बच्चों का स्वागत किया गया. इससे पहले संगीत शिक्षक सूरज मिश्रा के नेतृत्व में बच्चों ने स्वागत कार्यक्रम प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में वैदिक हवन यज्ञ और गायत्री मंत्र समेत अन्य कई मंत्रोच्चारण किये गये. वैदिक हवन यज्ञ में कक्षा एलकेजी से आठवीं तक के छात्र व शिक्षकों ने भाग लिया. मौके पर प्रभारी प्राचार्य प्रभात रंजन ने बच्चों के समुचित तथा सर्वांगीण विकास हेतु शिक्षकों को प्रयासरत रहने को कहा. उन्होंने बच्चों से परिश्रम के फल और अनुशासन विषय पर भी चर्चा की. मौके पर विद्यालय के राकेश रंजन तिवारी, अरुण कुमार पांडेय, सुशील कुमार दुबे, रवि प्रकाश तिवारी, विश्वनाथ साहा, शकुंतला पाल, अजीत कुमार समेत कई कर्मचारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/foundation-day-of-jharkhand-mukti-morcha-tomorrow-cm-invited/">झारखंड

मुक्ति मोर्चा का स्थापना दिवस कल, सीएम को किया गया आमंत्रित

मूरत यादव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सत्र की शुरूआत

वहीं मूरत यादव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में पांरपरिक विधि विधान व हवन के साथ सोमवार को नए सत्र की शुरूआत हुई. प्रधानाचार्य अवनिकांत पाठक ने जानकारी देते हुए कहा कि हर वर्ष कक्षा प्रारंभ करने से पूर्व हवन पूजन का कार्यक्रम किया जाता है. कार्यों से लक्ष्य को आसानी से हासिल किया जा सकता है. मौके पर आचार्य निहारिका मिश्रा, दीपक पाठक, अनीता देवी, आरती देवी, ब्रजभूषण पाठक, रविंद्र कुमार के छात्रा पुष्पांजलि कुमारी, माही, सुधा, सान्या, प्रीति नेहा पूजा व निकी सहित कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/slogan-of-non-violence-supreme-religion-echoed-in-hazaribagh-mani-jayanti-of-lord-mahavir/">हजारीबाग

में गूंजा अहिंसा परमोधर्म: का नारा, भगवान महावीर की मनी जयंती
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही