Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग में गूंजा अहिंसा परमोधर्म: का नारा, भगवान महावीर की मनी जयंती

जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा जैन समाज की संस्कृति, अध्यात्म और स्वच्छता अतुलनीय : मनीष जायसवाल Hazaribagh : भगवान महावीर की जयंती पर सोमवार को हजारीबाग में अहिंसा परमोधर्म: का नारा गूंजा. इस मौके पर जैन समाज के लोगों ने सुबह 5:30 बजे प्रभातफेरी बॉडम बाजार जैन मंदिर से निकाली. दोपहर आयोजित शोभायात्रा में भगवान महावीर युगल श्वेत घोड़ों से सुसज्जित रथ पर सवार थे. यह मुख्य आकर्षण का केंद्र था. महिलाएं केसरिया व पुरुष श्वेत वस्त्र में थे. लोग बड़ा बाजार जैन मंदिर होते हुए पांडुशिला पहुंचे. सुबह में दोनों जैन मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना की गई. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-devotees-chant-namokar-mantra-on-mahavir-jayanti/">चांडिल

: महावीर जयंती पर श्रद्धालुओं ने किया णमोकार मंत्र का जाप
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/jjjjj-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

अस्पतालों में मरीजों के बीच फलों का वितरण

सदर विधायक भी शोभायात्रा में शामिल हुए और फिर उन्होंने जैन मंदिर में भगवान महावीर के समक्ष शीश नवाया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि जैन समाज की संस्कृति, अध्यात्म और स्वच्छता अतुलनीय है. भगवान महावीर स्वामी के बताए मार्गों पर चलकर कोई भी प्राणी महान बन सकता है. शाम में दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार जाप आरती व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर जैन समाज की ओर से हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में मरीजों के बीच फल वितरण किया गया. कार्यक्रम में जैन समाज की ओर से दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष धीरेंद्र जैन, महामंत्री पवन अजमेरा, उपाध्यक्ष अरुण वोहरा, कोषाध्यक्ष सुशील पाटनी, मीडिया प्रभारी विजय लुहाड़िया, निर्मल जैन, जैन युवा परिषद के अध्यक्ष अमर विनायका, गुड्डू अजमेरा, बबल अजमेरा, अभय छावड़ा, विक्की टोंग्या सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए. इसे भी पढ़ें :सत्ता">https://lagatar.in/uproar-in-bihar-assembly/">सत्ता

पक्ष के विधायकों ने बीजेपी को बताया दंगाई पार्टी, बिहार विधानसभा में जमकर हंगामा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही