Search

 
 
 

लातेहार : कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी ने भगवती मंदिर में टेका माथा

 
Chandwa, Latehar:  चतरा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित होने के बाद केएन त्रिपाठी ने चंदवा के मां नगर भवगती मंदिर में माथा टेका और जीत की कामना की. उन्होंने मंदिर में जा कर पूजा अर्चना की. बाद में उन्होंने कहा कि आज रामनवमी का पर्व है और इस मौके पर वे माता के शरण में आये हैं. इसके बाद वे चंदवा पहुंचे. यहां कांग्रेसिया ने उनका भव्य स्वागत किया. प्रखंड अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि असगर खान के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने उनका माल्यापर्ण कर स्वागत किया. मौके पर मोफिल खान, लखन जायसवाल, प्रशांत भगत, हेरहंज प्रखंड अध्यक्ष लाडले हसन, बालूमाथ प्रखंड अध्यक्ष अमीर हयात, बारीयातू प्रखंड अध्यक्ष रिगन प्रसाद, राजकिशोर सिंह, नंदकिशोर यादव, सुरेंद्र पासवान, रिंकू खान, अख्तर अंसारी, मोतिउर रहमान, बजरंगी सिंह व मंजू देवी समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसके बाद वे भद्रकाली मंदिर इटखोरी के लिए रवाना हो गए . इसे भी पढ़ें-गोड्डा">https://lagatar.in/godda-loss-seat-congressmen-open-front-against-deepika-pandey-singh-letter-to-kharge/">गोड्डा

लोस सीटः दीपिका पांडेय सिंह के खिलाफ कांग्रेसियों ने खोला मोर्चा, खड़गे को लेटर
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही