Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: कांग्रेसियों ने नवनियुक्त उपायुक्‍त से की मुलाकात

कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को उपायुक्‍त संदीप कुमार से औपचारिक मुलाकात की. उन्‍होंने उपायुक्‍त को बुके भेंट कर स्‍वागत किया.
Advertisement
Advertisement

Latehar: कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को उपायुक्‍त संदीप कुमार से औपचारिक मुलाकात की. उन्‍होंने उपायुक्‍त को बुके भेंट कर स्‍वागत किया. प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्‍यक्ष कामेश्‍वर यादव, कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्‍यक्ष बृंद बिहारी यादव, महिला मोर्चा की जिला अध्‍यक्ष अनिता देवी व बरवाडीह प्रखंड अध्‍यक्ष सह अधिवक्‍ता प्रिंस कुमार आदि शामिल थे.

 

कांग्रेसियों ने जिले में चल रही विकास कार्यों तथा जनसेवा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. उन्‍होंने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को बहाल करने का आग्रह किया. उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को आश्‍वस्‍त किया कि उनकी बातों पर अमल किया जायेगा.

 

उन्‍होंने कहा कि प्रशासन की पहली प्राथमिकता आम लोगों को मूलभूत सुविधायें बहाल कराना एवं सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाना है. उन्‍होंने जिले के विकास में सामुहिक भागीदारी सुनिश्‍चत करने की अपील की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही