Search

 
 
 

लातेहार : स्‍वर्णकार के दुकान में लगातार हो रही चोरी, पुलिस से सुरक्षा की मांग रखी

जिला मुख्‍यालय के पानी टंकी के पास अवस्थित रूपम ज्‍वेलर्स में 15 जुलाई की मध्‍य रात्रि अज्ञात चोरों ने शटर का ताला तोड़ कर चोरी कर ली थी. प्रतिष्‍ठान में लगे सीसीटीवी में यह घटना कैद हो गयी है. इस संबंध में प्रतिष्‍ठान के संचालक नरेश सोनी ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है.
 

Latehar: जिला मुख्‍यालय के पानी टंकी के पास अवस्थित रूपम ज्‍वेलर्स में 15 जुलाई की मध्‍य रात्रि अज्ञात चोरों ने शटर का ताला तोड़ कर चोरी कर ली थी. प्रतिष्‍ठान में लगे सीसीटीवी में यह घटना कैद हो गयी है. इस संबंध में प्रतिष्‍ठान के संचालक नरेश सोनी ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है. उन्‍होंने बताया कि  रात के तरीबन 12.10 बजे तीन चोर दुकान का ताला तोड़ कर अंदर घुसे. लॉकर तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं खुला. चोर काउंटर से चांदी के आभूषण व 50 हजार रूपये नगद ले कर फरार हो गये. 

 

Uploaded Image

 

सीसीटीवी में चोरों को दुकान में लगे शटर का ताला तोड़ते और अंदर प्रवेश करते देखा जा सकता है. चोरी की इस घटना से स्‍वर्णकारों में खासा आक्रोश देखा जा रहा है. स्‍वर्णकारों का कहना है कि आये दिन स्‍वर्णकारों के दुकान व प्रतिष्‍ठान में चोरी हो रही है. पिछले नौ अप्रैल को शहर के बाजारटांड़ पुल के पास दिन दहाड़े चोरों ने मां शक्ति ज्‍वेलर्स के कांउटर में रखे आभूषणों से भरा बैग लेकर फरार हो गये थे और यह घटना भी सीसीटीवी में कैद हुई थी.

 

इसके बाद स्‍वर्णकार संघ ने घटना के विरोध में संघ के अध्‍यक्ष नारायण सोनी के नेतृत्‍व में पुलिस उपाधीक्षक व तत्‍कालीन सदर थाना प्रभारी से मुलाकात कर चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी व आभूषणों की बरामदगी की मांग की थी. स्‍वर्णकार आशीष सोनी ने कहा कि स्‍वर्ण आभूषण के दुकानों में आये दिन चोरी हो रही है. उन्‍होंने स्‍वर्णकारों को सुरक्षा देने एवं रात में गश्‍त लगाने की मांग की है.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही