Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : फ्लाई ओवर ब्रिज की मांग को लेकर माकपा ने किया प्रदर्शन

Advertisement
Advertisement
Chandwa (Latehar): चतरा-रांची मार्ग पर चंदवा के टोरी फ्लाई ओवरब्रिज निर्माण कराने समेत सात सूत्री मांग को लेकर माकपा ने टोरी रेलवे क्रॉसिंग के पास धरना दिया. इसका नेतृत्व जिला सचिव सुरेन्द्र सिंह व वरीय नेता अयुब खान ने की. प्रदर्शनकारियों ने पुतला जलाकर आक्रोश जताया. बाद में यहां एक सभा भी की गयी. अध्यक्षता अंचल सचिव बैजनाथ ठाकुर व संचालन रसीद मियां ने किया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री, रेल मंत्रालय व उपायुक्त को संबोधित ज्ञापन अंचल अधिकारी जयशंकर पाठक एवं स्टेशन प्रबंधक रंजीत कुमार को सौंपा. इसे भी पढ़ें -लोकसभा">https://lagatar.in/lok-sabha-elections-bjp-central-election-committee-meeting-on-thursday-names-of-candidates-will-be-sealed/">लोकसभा

चुनाव : भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक गुरुवार को, लगेगी उम्मीदवारों के नामों पर मुहर

कई मांग की गयी

ज्ञापन में कहा गया कि टोरी- चंदवा के एनएच 99 पर फ्लाई ओवरब्रिज निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू कराने, टोरी जंक्शन पर अंडरब्रिज का निर्माण कराने, टोरी जंक्शन से शाम में छह से सात बले के बीच प्रति दिन टोरी भाया लोहरदगा होते हुए रांची तक एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेन चालू करने, टोरी जंक्शन के पूरब में टोरी - महुआमिलान रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे लाइन पोल संख्या 182/29 व 182/28 के समीप भंडारगढ़ा से परसाही निकलने वाले सौ साल के पुराने रास्ता पर अंडर पास ब्रिज का निर्माण कराने, बालूमाथ रेलवे स्टेशन से भाया टोरी जंक्शन-लोहरदगा-रांची तक प्रत्येक दिन सुबह-शाम एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेन चलाने, टोरी स्टेशन के पश्चिम में शुरू हुए फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य को तेज कराने आदि की मांग की गयी. जिला सचिव सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि दो वर्ष पहले ही टोरी जंक्शन के चंदवा के फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण का शिलान्यास 03 अप्रैल 2021 को किया जा चुका है. लेकिन अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है. यहां फाटक हमेशा बंद ही रहता है.

ये थे मौजूद

मौके पर ललन राम, रवीना देवी, ग्राम प्रधान पचु गंझु, बीरेंन्द्र कुमार, शोभन उरांव, परवेज खान, जसमुद्दीन खान, सोमा एमरोन, अभिराम, नरेश उरांव, महेंद्र गंझू, राजू साव, अनिल गंझु, मंटु गंझु, मनु उरांव, सहजीवन गंझू, गोपी गंझू, मुना गंझू, रमनजान साई चुस्ती, बिनू गंझू, मनु उरांव, पचू गंझू, बसंत साव, सुरेन्द्र गंझू, प्रमोद उरांव, अरूण उरांव, शोभन उरांव समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - CUJ">https://lagatar.in/president-attended-the-convocation-ceremony-of-cuj-awarded-chancellor-medal-to-three-students/">CUJ

के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति, तीन छात्रों को चांसलर मेडल से नवाजा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही