Search

 
 
 

लातेहार : सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत सीआरपीएफ ने सामग्रियों का किया वितरण

 
Latehar: सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत सीआरपीएफ बी/214 बटालियन ने स्कूली बच्चों के बीच स्कूल बैग एवं अन्य शैक्षणिक सामग्रियों का वितरण किया. द्वितीय कमान अधिकारी रणधीर कुमार झा, उप कमाडेंट मो शाहिद मासूम, कंपनी कमांडर निरीक्षक हकीकुद्दीन खान, निरीक्षक राजीव सिंह ने सामग्रियों का वितरण किया. द्वितीय कमान अधिकारी रणधीर झा ने बताया कि कमांडेंट केडी जोशी के निर्देश पर ओरिया शिविर में ओरिया, बहेराटांड़, हारिन छापार, घघरी व भैंसमारा गांव में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के बीच स्कूल बैग, टिफिन बाक्स, पेंसिल, इरेजर और इंस्ट्रूमेंट बॉक्स का वितरण किया गया. उन्होंने ग्रामीणो से अपने बच्चों को नियमित विद्यालयों में भेजने की अपील की और कहा कि शिक्षा बेहतर जीवन के लिए काफी महत्वपूर्ण है. सीआरपीएफ अपने सामाजिक दायित्वों के तहत ऐसे कार्यक्रमों का बराबर आयोजन करता है. इसे भी पढ़ें: रोह‍ित">https://lagatar.in/rohit-and-gill-hit-brilliant-centuries-kiwi-captains-decision-proved-wrong/">रोह‍ित

और ग‍िल ने लगाया शानदार शतक, ऐसे गलत साब‍ित हुआ कीवी कप्‍तान का फैसला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही