Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: हर घर तिरंगा अभियान के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Advertisement
Advertisement
Latehar: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के तहत पंडित दीनयादल उपाध्याय नगर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरूआत उपायुक्त भोर सिंह यादव, लातेहार विधायक बैद्यनाथ राम, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष अरूण कुमार दुबे, नगर पंचायत अध्यक्ष सीताराम तिर्की व प्रखंड प्रमुख परशुराम लोहरा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इसे भी पढ़ें-दुमका">https://lagatar.in/stone-chips-being-available-at-triple-the-price-due-to-closure-of-stone-mines-in-dumka-road-house-construction-stalled/">दुमका

में पत्थर खदानें बंद होने से तिगुने दाम पर मिल रहा स्टोन चिप्स, सड़क-मकान निर्माण ठप

प्रतिभागियों ने बिखेरा जलवा

कार्यक्रम की शुरूआत जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रतिभागियो ने हर करम अपना करेंगे देशभक्ति गीत से किया. इसके बाद कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, लातेहार, गारू, मनिका तथा झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने पांरपरिक आदिवासी लोकनृत्य व गीत प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया. वहीं केंद्रीय विद्यालय की रिसिका रंजन व नाब्या राजपूत ने देशभक्ति गीतों पर एकल नृत्य प्रस्तुत कर लोगो की खूब वाहवाही लूटी. स्थानीय स्वर संगम के आशी, बसंत और तियाषा ने भी कई गीत गाये. कार्यक्रम का समापन यादव कला जत्था के द्वारा प्रस्तुत किये गये आदिवासी लोकगीत के साथ हुआ. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही