Search

लातेहार: डीएवी स्कूल में मनाई गई एनडी ग्रोवर की पुण्यतिथि

Latehar: डीएवी पब्लिक स्‍कूल, लातेहार में गुरुवार को डीएवी स्कूल पूर्वी जोन के संस्थापक महात्मा नारायण दास ग्रोवर की पुण्यतिथि मनाई गई. इस अवसर पर विद्यालय के संस्कृत आचार्य दयानंद मिश्रा के सानिध्‍य में  दैनिक प्रार्थना सभा में वैदिक हवन का आयोजन किया गया. प्राचार्य घनश्याम कुमार सहाय ने महात्मा ग्रोवर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. सहाय ने कहा कि महात्मा नारायण दास ग्रोवर कई दृष्टिकोण से महात्मा गांधी के समरूप थे. अपने सादा जीवन उच्च विचार के मूलमंत्र से महात्मा ग्रोवर ने झारखंड ,बिहार, प.बंगाल, यूपी प्रांत में लगभग 200 डीएवी विद्यालयों की स्थापना की. कहा कि उन्होंने इस देव तुल्य महान आत्मा का जीता जागता स्वरूप देखा है. उनके साथ बहुमूल्य क्षण बिताया है और उनकी कार्यशैली और कार्य अनुभव से असीम ऊर्जा स्रोत प्राप्त किया है. एक साधारण रूपी व्यक्तित्व ने अथक परिश्रम, कुशल व्यवहार और दृढ़ संकल्प से समाज में शिक्षा का अलख जगाया और डीएवी के इतिहास में अपने नाम को स्वर्णाक्षरों से सुशोभित किया है. उन्होंने सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों से ये आह्वान किया कि हम सब आर्य बनें, श्रेष्ठ बनें और शिक्षा और वैदिक संस्कृति का ज्योत निरंतर अविराम जलाते रहें एवं राष्ट्रीय मानचित्र पर डीएवी का पताका लहराते रहें. विद्यालय के अंग्रेजी शिक्षक शौविक शॉ ने मंच संचालन किया. उन्‍होंने महात्मा ग्रोवर जीवनी से छात्रों को अवगत कराया. शिक्षक सुशील दुबे ने महात्मा की जीवन शैली पर प्रकाश डाला. इसे भी पढ़ें – अवैध">https://lagatar.in/foreign-minister-said-in-rajya-sabha-the-issue-of-deporting-illegal-immigrants-is-not-new-747-were-sent-in-2009/">अवैध

प्रवासियों को डिपोर्ट करने का मामला नया नहीं, 2009 में 747 को भेजा गया था : विदेश मंत्री
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//