Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहारः सरहुल महोत्सव में डीसी व बैद्यनाथ राम ने दिया पर्यावरण की रक्षा का संदेश

डीसी ने लोगों से सरहुल के मौके पर पेड़ लगाने की अपील की. कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सबों का दायित्वे है. एसपी कुमार गौरव ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए हम सबों को आगे आना होगा. ऐसा कोई काम नहीं करें, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचे.
Advertisement
Advertisement

Latehar : लातेहार समाहरणालय के पास स्थित आदिवासी बासाओड़ा में शनिवार को सरहुल महोत्सव का आयोजन किया गया. समारोह में बतौर मुख्यर अतिथि डीसी उत्कजर्ष गुप्तास और विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम शरीक हुए. दोनों अतिथियों ने पर्यावरण की रक्षा का संदेश दिया.


डीसी ने लोगों से सरहुल के मौके पर पेड़ लगाने की अपील की. कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सबों का दायित्वे है. एसपी कुमार गौरव ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए हम सबों को आगे आना होगा. ऐसा कोई काम नहीं करें, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचे.

 


पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने कहा कि आदिवासी प्रकृति पूजक होते हैं. हमारे पूर्वजों ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा में अपना जीवन खपा दिया. हमें भी पर्यावरण व प्रकृति की रक्षा का संकल्पक लेना चाहिए. इससे पहले अतिथियों का सरना समिति के पदाधिकारियों ने अंग वस्त्रि भेंट कर व पगड़ी पहनाकर पांरपरिक रूप से स्वा गत किया.


अतिथियों ने मांदर बजाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया. शोभायात्रा समाहरणालय से निकलकर थाना चौक तक गयी. इस दौरान जिला मुख्याालय व आसपास के दर्जनों अखाड़ों के महिला-पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए और आदिवासी गीत पर जमकर नृत्या किया. जिले के महुआडांड़, बरवाडीह, बालूमाथ समेत अन्यन प्रखंडों में भी सरहुल पर्व पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही