Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

योजनाओं में बैंक के कार्यों की धीमी गति पर लातेहार DC ने जतायी नाराजगी

Advertisement
Advertisement
Latehar : उपायुक्त लातेहार अबु इमरान की अध्यक्षता में जिलास्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) की बैठक संपन्न हुई. बैठक में उपायुक्त अबु इमरान ने पूर्व की बैठक में दिये गये दिशा-निर्देश के अनुपालन की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि योजनाओं के संचालन में लापरवाही नहीं बरतें और निर्धारित लक्ष्य को ससमय पूरा करें. बैठक में सबसे पहले वार्षिक साख योजना की समीक्षा की गयी, जिसमें बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 की वार्षिक साख योजना का कुल लक्ष्य 31648.45 लाख है. इसके विरुद्ध प्रथम तिमाही में 5634.42 लाख की उपलब्धि हुई, जो लक्ष्य का 17.80 प्रतिशत है. वहीं वार्षिक साख योजना के अंतर्गत प्राथमिक क्षेत्र का कुल लक्ष्य 27876.20 लाख है. इसके एवज में प्रथम तिमाही में 4501.53 की उपलब्धि हुई है, जो लक्ष्य का 16.15 प्रतिशत है. इस पर उपायुक्त ने नाराजगी जतायी और एलडीएम को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वार्षिक साख योजना को पूरा करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें- इमर्जिंग">https://lagatar.in/emerging-jharkhand-from-dream-to-reality/">इमर्जिंग

झारखंड, सपने से हकीकत की ओर

सीडी रेसियो की हुई समीक्षा

बैठक में सीडी रेसियो की समीक्षा की गयी, जिसमें बताया गया कि प्रथम तिमाही में सीडी रेसियो 37.04 प्रतिशत हो गया है. इस पर उपायुक्त के द्वारा अविलंब सीडी रेसियो को बढ़ाने का निर्देश दिया. समीक्षा में किसान क्रेडिट कार्ड की समीक्षा की गयी, जिसमें वित्तीय वर्ष 2021-22 में कुल एसीपी लक्ष्य 14125 और वित्तीय लक्ष्य की राशि 14690.00 लाख रुपये निर्धारित है. लक्ष्य के अनुरूप किसानों को केसीसी का लाभ नहीं मिलने पर उपायुक्त द्वारा कड़ी नाजरागी जतायी गयी. बैंकों में पड़े आवेदनों की अविलंब जांच कर केसीसी ऋण स्वीकृत करने को लेकर निर्देश दिया गया. इसे भी पढ़ें- केरल">https://lagatar.in/after-kerala-now-there-is-a-sound-of-nipah-virus-in-tamil-nadu-alert-issued-after-one-case/">केरल

के बाद अब तमिलनाडु में निपाह वायरस की आहट, एक केस के बाद अलर्ट जारी

बैंकिंग सुविधा उपलब्ध करवाने का निर्देश 

समीक्षा में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत मिले कुल लक्ष्य 76 के अनुरूप बैंक द्वारा ऋण की स्वीकृति प्रदान नहीं किए जाने पर उपायुक्त ने 30 सितंबर तक लक्ष्य के अनुरूप प्राथमिकता के साथ ऋण स्वीकृति को लेकर एलडीएम को निर्देश दिया. वैसे बैंक अधिकारी जो कार्य में लापरवाही कर रहे हैं, उन्हें चिह्नित करते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया.  डीएलसीसी की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने एनआरएलएमके तहत स्वयं सहायता समूहों को क्रेडिज लिंकेज से जोड़े जाने की भी जानकारी ली और स्वयं सहायता समूहों का निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप क्रेडिट लिंकेज करने, सभी दो और पांच हजार जनसंख्या वाले गांव में पांच किलोमीटर के दायरे में बीसी, सीएसपी और बैंक शाखा द्वारा बैंकिंग सुविधा उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया. इस दौरान प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना से अधिक से अधिक खाताधारियों को जोड़ कर लाभ पहुंचाने को लेकर निर्देश दिया. समीक्षा में आरसेटी के कार्यों की भी समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया. मौके पर अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, डीआरडीए निदेशक पंकज कुमार सिंह, आरबीआई रांची मुख्य प्रबंधक अन्फ्रेड तिर्की, डीडीएम नाबार्ड संजय त्रिवेदी, जिला कृषि पदाधिकारी रामशंकर प्रसाद, एलडीएम शांति प्रसाद टोप्पो, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक इंदल दास, एफएलसी श्याम सुंदर प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि लव दुबे, मनिका विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, जिप सदस्य विनोद उरांव समेत सभी बैंक के शाखा प्रबंधक मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही