Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहारः डीसी ने चार प्रखंड कार्यालयों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

डीसी ने बालूमाथ प्रखंड कार्यालय, बरियातू प्रखंड कार्यालय व हेरहंज प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने कार्यालयों की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण व साफ-सफाई की स्थिति की समीक्षा की.
Advertisement
Advertisement
निरीक्षण करते डीसी संदीप कुमा व अन्य.

Latehar : लातेहार डीसी संदीप कुमार ने सोमवार को जिले के चार प्रखंड कार्यालयों का निरीक्षण किया. उन्होंने उच्च विद्यालय उदयपुरा, आयुष्मान आरोग्य मंदिर उदयपुरा, बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्रखंड कार्यालय तथा  बरियातू व हेरहंज प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया. उच्च विद्यालय उदयपुरा के निरीक्षण के क्रम में डीसी ने वहां की शैक्षणिक व्यवस्था, साफ-सफाई व बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया. 


डीसी ने स्कूल में छात्रों की उपस्थिति की स्थिति की समीक्षा की और शिक्षकों को नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का निर्देश दिया. उन्होंने अनुशासन व समयबद्धता बनाए रखने पर भी जोर दिया. उपस्थिति रजिस्टर की जांच की. कुछ शिक्षख अवकाश स्वीकृत कराए बिना की छुट्टी थे. इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए डीसी ने वैसे शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया. 

 


इसके बाद डीसी ने बालूमाथ प्रखंड कार्यालय, बरियातू प्रखंड कार्यालय व हेरहंज प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने कार्यालयों की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण व साफ-सफाई की स्थिति की समीक्षा की. अधिकारियों व कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी अभिलेखों का संधारण सुव्यवस्थित व अद्यतन रखें. विशेष रूप से कैशबुक को नियमित रूप से अपडेट रखने का निर्देश दिया. मौके पर अपर समाहर्ता रामा रविदास, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, लातेहार एसडीओ अजय कुमार रजक, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्रेयांश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन व अन्य उपस्थित थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही