Search

 
 
 

लातेहार डीसी ने सदर अस्‍पताल का किया औचक निरीक्षण, दिए कई निर्देश

लातेहार डीसी संदीप कुमार ने सोमवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. मौके पर अपर समार्हता रामारवि दास, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी व अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक मौजूद थे.
 

Latehar :  लातेहार डीसी संदीप कुमार ने सोमवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. मौके पर अपर समार्हता रामारवि दास, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी व अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक मौजूद थे.

 

इस दौरान डीसी ने ओटी, ओपीडी और अस्‍पताल के अन्‍य वार्डों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्‍होंने आईसीयू में भर्ती महिला अनारी देवी से मुलाकात की. इस दौरान डीसी ने सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो को मरीज को रक्‍त उपलब्‍ध कराने का निर्देश दिया.

 

इसके अलावा उन्‍होंने अनारी देवी का समुचित इलाज करने का भी निर्देश दिया. डीसी ने अस्‍पताल की साफ सफाई पर विशेष ध्‍यान देने की बात कही. साथ ही वार्डों के बेड में साफ सुधरे बेड सीट बिछाने और शालीनता के साथ व्‍यवहार करने का निर्देश दिया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही