Search

 
 
 

लातेहारः साप्तारहिक जन शिकायत निवारण में DC ने सुनीं लोगों की समस्याएं

गों की समस्याएं सुनने के बाद डीसी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन कर  समस्याओं का समाधान जल्द करने का निर्देश दिया.
 

Latehar : लातेहार डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया. जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को डीसी के समक्ष रखा. डीसी ने उपस्थित सभी लोगों से एक–एक कर उनकी समस्याएं सुनीं व जल्द समाधान करने का अश्वासन दिया. आज के जन शिकायत निवारण में कुल 10 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें मुख्य रूप से जमीन विवाद, कस्तूरबा विद्यालय में नामांकन, आंगनबाड़ी केंद्र में गलत तरीके से चयन से संबधित आवेदन शामिल हैं.

लोगों की समस्याएं सुनने के बाद डीसी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन कर  समस्याओं का समाधान जल्द करने का निर्देश दिया. ज्ञात हो कि आमजनों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला, अनुमंडल व प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारियों के कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को जन शिकायत निवारण का आयोजन किया जाता है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही