Search

लातेहार : जन शिकायत निवारण में डीसी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

  • कहा, शिकायतों की जांच करा कर किया जाएगा समाधान

Latehar  : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया. जिसमे शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा.

 


जन शिकायत निवारण के दौरान उपायुक्त ने वहां उपस्थित सभी लोगों से एक–एक कर उनकी समस्याएं सुनी और अश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों की जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा. ग्राम पोस्ट सीसी, थाना- लातेहार, निवासी कमोधा देवी ने उपायुक्त के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर पीएम कुसुम योजना के तहत सोलर पंप स्थापना का कार्य लंबे समय से लंबित रहने के संबंध में अवगत कराया गया.

 

उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को जांच कर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.आज के जन शिकायत निवारण में कुल 17 आवेदन आये. इनमें मुख्य रूप से सड़क दुर्घटना से मृत्य व्यक्ति के आश्रित को मुआवजा प्रदान करने के संबंध में, मनरेगा अंतर्गत मुख्यमंत्री बिरसा सिंचाई कूप में अग्रिम सामग्री भुगतान, जमीन में पॉवर ग्रेड लिमीटेड के द्वारा तार खिंचने सम्बंधित, क्रय केंद्र पर बेचे गए धान का ऑनलाइन प्रविष्टि एवं भुगतान न होने के संबंधी जुड़े आवेदन शामिल थे.  

 

सभी शिकायतकर्ता की समस्याएं को सुनने के पश्चात उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारित कर सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए , समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया

 

बता दें कि उपायुक्त के निर्देशानुसार आमजनों की समस्याओं के समाधान और शिकायत के निष्पादन हेतु जिला, अनुमंडल, प्रखंड स्तरीय के सभी पदाधिकारियों के कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार एंव शुक्रवार को जन शिकायत निवारण का आयोजन किया जाता है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//