Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहारः डीसी ने की वैक्सीनेशन और टेस्टिंग कार्य की समीक्षा

Advertisement
Advertisement

Latehar: डीसी अबु इमरान ने वर्चुअल माध्यम से पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में संचालित वैक्सीनेशन व टेस्टिंग की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये. डीसी ने वैक्सीनशन इंचार्ज सह कार्यपालक दंडाधिकारी प्रीति सिन्हा से जिले में  वैक्सीनेशन में टर्न आउट के बारे जानकारी ली. डीसी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि धर्म गुरु, ग्राम प्रधान व स्थानीय जनप्रतिनिधि का सहयोग लेते हुए ग्रामीणों के बीच जागरूकता लाएं और वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित करें ताकि वैक्सीनेशन की संख्या बढ़े. उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारियों को रविवार को धर्मगुरुओं के साथ ऑनलाइन बैठक कर लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक करने में उनका सहयोग लेने का निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें- DGP">https://lagatar.in/after-the-audio-went-viral-the-criminals-amd-police-were-upset-ankush-asked-for-help-from-the-dgp-see-video/77230/">DGP

साहब, ऑडियो वायरल होने के बाद गुंडे और पुलिस कर रहे परेशान, SP, यहां खूंटी में टंगे कपड़े के जैसे, अंकुश ने मांगी मदद

डीसी ने कोरोना जांच और टीकाकरण बढ़ाने का दिया निर्देश

उपायुक्त ने कोरोना टेस्टिंग एवं वैक्सीनेशन को बढ़ाने को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. उपायुक्त ने कहा प्रतिदिन कम से कम 2000 व्यक्तियों का कोरोना जांच करें एवं पॉजिटिव पाये गये व्यक्ति को अविलंब मेडिकल किट उपलब्ध कराएं. उन्होंने कहा कि 18 से 44 वर्ष एवं 45 वर्ष के ऊपर के ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीकाकरण पर जोर दें.

तूफान के बाद बिजली व्यवस्था बहाल किये जाने की समीक्षा

वहीं बैठक में डीसी अबु इमरान ने यास तूफान के बाद जिले के सभी प्रखंडों में विद्युत आपूर्ति बहाल किये जाने की समीक्षा की. डीसी ने कार्यपालक अभियंता विद्युत एचपी बर्नवाल से तूफान के प्रभाव के बाद के जिले सभी प्रखंडों में बिजली आपूर्ति के बारे जानकारी ली. महुआडांड, बरवाडीह, बालूमाथ और मनिका प्रखंड के कुछ सूदूरवर्ती गांव में पोल गिरने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित है. जल्द ही उन इलाकों में भी बिजली आपूर्ति बहाल करने की जानकारी  कार्यपालक अभियंता विद्युत एचपी बर्नवाल ने दी.

बैठक में इनकी रही उपस्थिति

बैठक में उप विकास आयुक्त सुरेंद्र वर्मा, आईटीडीए डायरेक्टर बिंदेश्वरी ततमा,  डीआरडीए डायरेक्टर पंकज कुमार सिंह सिविल सर्जन डॉ संतोष कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम लातेहार शेखर कुमार, एसडीएम महुआडांड़ नीत नितिन सुरीन, डीएसओ संजय कुमार दास, सभी बीडीओ/सीओ और अन्य पदाधिकारी शामिल थे.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही