Search

 
 
 

लातेहार DC ने कहा- कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ उठाकर किसान बनें आत्मनिर्भर

 

Latehar : कोरोना काल में किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद के लिए लातेहार के समाहरणालय परिसर से सोमवार को जागरुकता रथ रवाना किया गया. लातेहार उपायुक्त अबु इमरान ने इस रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड सरकार द्वारा किसानों के लिए जागरुकता रथ रवाना किया गया है. इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि कोरोना काल में भी किसानों को किसी प्रकार से खेती करने में परेशानी नहीं हो, इसी सोच को लेकर सरकार खरीफ फसल के बीज अनुदानित दर पर उपलब्ध करा रही है. किसान, कृषि विभाग से संचालित योजनाओं का लाभ लेकर किसान आत्मनिर्भर बन सकते हैं.

उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी को हर गांव के किसानों को योजनाओं के लाभ से जोड़ने की बात कही. उपायुक्त द्वारा जिले के किसानों से अपील की गई कि बिचौलियों के चक्कर में नहीं पड़े, बीज मिलने में किसी भी प्रकार की समस्या हो तो विभागीय पदाधिकारी से संपर्क करें या मुझे इसकी जानकारी दें. इस रथ का मकसद जिला में खरीफ फसल की खेती को बढ़ावा देने के साथ-साथ कृषि विभाग की योजनाओं का प्रचार प्रसार करना है. यह रथ जिला के सभी प्रखंडों का भ्रमण कर किसानों जागरूक करेगा.

इसे भी पढ़ें - बाबा">https://lagatar.in/baba-ramdevs-statement-rounded-up-doctors-will-work-black-badge-on-tuesday/78916/">बाबा

रामदेव के बयान पर गोलबंद हुए डॉक्टर, मंगलवार को काला बिल्ला लगा करेंगे काम

कृषि विभाग के माध्यम से 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेंगे खरीफ फसल के बीज

जिला कृषि पदाधिकारी राम शंकर प्रसाद ने बताया मौके पर बताया कि कृषि विभाग की ओर से बीज, विनिमय और वितरण कार्यक्रम व बीजोत्पादन योजना के तहत खरीफ फसल के बीज उपलब्ध होंगे. उन्होंने बताया कि धान, मक्का, रागी, ज्वार के बीज प्रत्येक लैम्प्स में उपलब्ध होंगे. किसान 50 प्रतिशत अनुदानित मूल्य पर बीज खरीद सकते हैं. इस दौरान जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा सरकार की ओर से किसानों के लिए संचालित की जा रही योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई और योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही