Search

 
 
 

लातेहार : जन शिकायत निवारण में डीडीसी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

विकास भवन में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया. जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को उप विकास आयुक्त के समक्ष रखा.
 
  •  निराकरण का दिया भरोसा

Latehar : विकास भवन में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया. जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को उप विकास आयुक्त के समक्ष रखा. 

 

जन शिकायत निवारण के दौरान उप विकास आयुक्त ने वहां उपस्थित सभी लोगों से एक–एक कर उनकी समस्याएं सुनी एवं अश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जांच कराते हुए शिकायतों का समाधान किया जाएगा. 

 

जन शिकायत निवारण में कुल 11 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें मुख्य रूप से मनरेगा अंतर्गत मुख्यमंत्री बिरसा सिंचाई कूप में अग्रिम सामग्री भुगतान नहीं मिलने के संबंध में, कस्तूरबा गांधी विद्यालय में नामांकन कराने संबंधित, भूमि अधिग्रहण, जमीन विवाद संबधित जुड़े आवेदन थे. जन शिकायत में सभी शिकायतकर्ता की समस्याओं को सुनने के पश्चात उप विकास आयुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया कि सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए , समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करें. 

 

उपायुक्त के निर्देशानुसार आमजनों की समस्याओं के समाधान और शिकायत के निष्पादन हेतु जिला, अनुमंडल, प्रखंड स्तरीय के सभी पदाधिकारियों के कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार एंव शुक्रवार को जन शिकायत निवारण का आयोजन किया जाता है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही