Search

 
 
 

लातेहारः डीडीसी ने किया बस पड़ाव व सीएचसी का निरीक्षण, गंदगी देख भड़के

डीडीसी ने वहां की अव्यवस्था व गंदगी देख गहरी नाराजगी जताई. जिम्मेदार अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई. उन्होंने बस पड़ाव में ट्रक या अन्य निजी वाहनों की पार्किंग नहीं करने देने की हिदायत दी.
 

Latehar : लातेहार डीडीसी सैयद रियाज अहमद ने बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के बस पड़ाव व सीएचसी का निरीक्षण किया. डीडीसी ने वहां की अव्यवस्था व गंदगी देख गहरी नाराजगी जताई. जिम्मेदार अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई. उन्होंने बस पड़ाव में ट्रक या अन्य निजी वाहनों की पार्किंग नहीं करने देने की हिदायत दी. उन्होंने बीडीओ सोमा उरांव व सीओ बालेश्वर राम को बस पड़ाव में  केवल बसों का ही ठहराव सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. साथ ही साफ-सफाई में सुधार लाने को कहा.


इसके बाद डीडीसी बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की बदतर स्थिति देखकर उन्होंने चिकित्सा कर्मियों को फटकार लगाई. कहा कि मरीजों को बेहतर इलाज और स्वच्छ माहौल उपलब्ध कराना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है. निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ विनोद रवानी, बीडीओ सोमा उरांव, सीओ  बालेश्वर राम, बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार, एसआई अमित कुमार दास भी मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही