Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहारः डीडीसी ने किया चंदवा प्रखंड का दौरा, योजनाओं का लिया जायजा

Latehar : लातेहार के डीडीसी सैयद रियाज अहमद ने बुधवार को चंदवा प्रखंड का दौरा किया. इस दौरान उन्हों ने प्रखंड में संचालित कई योजनाओं का निरीक्षण किया.  साथ ही सासंग में उर्मिमा देवी के अबुआ आवास में गृह प्रवेश कराया. रीता देवी व अन्य लाभु‌कों के बन रहे अबुआ आवास के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. मनरेगा के लाभुक अतुलनाथ शाहदेव, अभिषेक कुमार शाहदेव व अविनाश कुमार शाहदेव के खेत में आम बागवानी का जायजा लिया. आम बागवानी में फसल नहीं लगाने व साफ-सफाई नहीं होने पर रोजगार सेवक व पंचायत सचिव को कड़ी फटकार लगाई.

 डीडीसी ने चंदवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया. उन्होंने ओपीडी, शिशु वार्ड, प्रसव वार्ड, टीबी जांच,  पैथोलॉजी, प्रसव कक्ष व सामान्य वार्ड का मुआयना किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इसके बाद उन्होंरने अन्वी एजुकेशन के प्रतिभा सम्मान समारोह में भाग लिया और छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया. अभिभावकों को अपने बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह दी. इसके बाद प्रखंड कार्यालय सभागार में बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की. उन्होभने  मनरेगा के तहत परिवारों को 100 दिन का कार्य उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया. आवास योजना के समीक्षा के क्रम में आवास को समय पर पूरा करने व  ससमय किस्त भुगतान का निर्देश दिया. प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के लाभुकों का सत्यापन 15 जुलाई  तक पूर्ण करने का निर्देश दिया. मौके पर डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, बीडीओ चंदन कुमार, सीओ जयशंकर पाठक समेत  अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही